धान लोड करने जा रहे थे मजदूर, रास्ते में नहर में जा गिरा ट्रैक्टर; पाकुड़ में दो युवकों की मौत
पाकुड़ के हिरणपुर में रानीपुर गांव के पास एक नहर में ट्रैक्टर पलटने से करणघाटी गांव के दो मजदूर, विभीषण मरांडी और चरण मरांडी की मौके पर ही मौत हो गई।

रास्ते में नहर में जा गिरा ट्रैक्टर (सौ. जागरण)
HighLights
हिरणपुर में नहर में ट्रैक्टर पलटने से हादसा।
करणघाटी गांव के दो मजदूरों की मौके पर मौत।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी।
संवाद सूत्र, हिरणपुर (पाकुड़)। हिरणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीपुर गांव के निकट नहर में गुरुवार को ट्रैक्टर पलटने से मजदूर करणघाटी गांव निवासी 25 वर्षीय विभीषण मरांडी और 24 वर्षीय चरण मरांडी की मौत हो गई।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दोनों श्रमिक धान लोड करने के लिए ट्रैक्टर में चढ़कर खेत की ओर जा रहे थे। तभी नहर के समीप ट्रैक्टर चालक का संतुलन बिगड़ गया। इससे ट्रैक्टर नहर में गिर गई। घटना स्थल पर ही दोनों मजदूर की मौत हो गई।
ग्रामीणों के सहयोग से ट्रैक्टर में दबे दोनों मजदूरों को बाहर निकाला
एसआई गौतम कुमार घटना स्थल पर पहुंच शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से ट्रैक्टर में दबे दोनों मजदूरों को बाहर निकाला।

हिरणपुर में घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच करते पुलिस अधिकारी (सौ. जागरण)
एसआई ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने से दो मजदूरों की मौत हुई है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। ट्रैक्टर मालिक का भी पता लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- सड़क के अभाव में खटिया बनी एंबुलेंस: पाकुड़ के मासधारी गांव में गर्भवती महिला को 2 KM कंधे पर ढोया