विशनपुर गांव में कीटनाशक का छिड़काव
संवाद सूत्र पाकुड़िया (पाकुड़) वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को छि
By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Aug 2021 05:47 PM (IST)Updated: Fri, 13 Aug 2021 05:47 PM (IST)
संवाद सूत्र, पाकुड़िया (पाकुड़) : वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को छिड़काव दल ने विशनपुर गांव में कीटनाशक का छिड़काव किया। कर्मियों ने छिड़काव कार्य में सहयोग करने की अपील की। कर्मियों ने बताया कि कीटनाशक के छिड़काव से मलेरिया, कालाजार, डेंगू, चिकनगुनिया, फलेरिया एवं जापानी इंसेफ्लाइट आदि घातक बीमारी से बचा जा सकता है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. नवल कुमार एवं केटीएस संजय मुर्मू ने बताया कि घर-घर जाकर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें