विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रेमी के साथ पुणे भाग रही पाकुड़ की नाबालिग लड़की पटना से बरामद, मोबाइल में मिले ट्रेन टिकट से खुली पोल

Published: Wed, 14 Oct 2026 03:46 PM (IST)

पाकुड़ के हिरणपुर से भागी एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने 14 घंटे के अंदर पटना रेलवे स्टेशन से बरामद ...और पढ़ें

प्रेमी के साथ पुणे भाग रही थी लड़की (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

प्रेमी के साथ पुणे भाग रही थी लड़की (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. नाबालिग लड़की को 14 घंटे में पटना से बरामद किया गया।

  2. प्रेमी के साथ पुणे जाने की तैयारी में थी लड़की।

  3. मोबाइल में मिले ट्रेन टिकट से पुलिस को मिली मदद।

संवाद सूत्र, हिरणपुर (पाकुड़)। थाना क्षेत्र के एक गांव से मंगलवार को भगाकर ले जाई गई नाबालिग लड़की को हिरणपुर थाना पुलिस ने 14 घंटे के अंदर बिहार के पटना रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। लड़की को मुंबई के पुणे ले जाने की तैयारी थी। पुलिस ने प्रेमी सहित दो आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस ने बताया कि 14 वर्षीय लड़की बिना ड्रेस कोड के स्कूल जाने के लिए निकली, जो स्कूल नहीं पहुंची। पता चलने पर स्वजनों ने खोजबीन शुरु की। स्वजनों ने पुलिस को मंगलवार की शाम जानकारी दी। 

आठ माह से एक दूसरे के संपर्क में

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नाबालिग लड़की के सहेलियों से काफी देर तक पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने घर पर रखा लड़की के मोबाइल को खंगाला। इस दौरान पता चला कि पुणे के अमर शेख नामक युवक से लड़की का मोबाइल पर संपर्क हुआ है। 

दोनों करीब आठ माह से एक दूसरे के संपर्क में थे। थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों को पटना से गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच चल रही है।

मोबाइल में मिले ट्रेन के टिकट से हुआ खुलासा

पुलिस ने जब लड़की का मोबाइल खंगालना शुरू किया तो पाया कि मोबाइल में ट्रेन का टिकट मौजूद है। टिकट का अवलोकन करने पर पाया कि पटना से उज्जैन और उज्जैन से पुणे तक का दो टिकट है। पुलिस बिना देरी किए पटना के लिए रवाना हुई। 

एसआई गौतम कुमार दास व गौतम कुमार मंगलवार की रात को ही पटना पहुंच गए। इसके बाद सुबह में पटना रेलवे प्लेटफार्म से लड़की, उसका प्रेमी तथा एक अन्य लड़का को पकड़ लिया।

ऑटो से बरहड़वा पहुंची थी नाबालिग लड़की

पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की अपने घर से करीब 400 मीटर दूर आकर आटा में चढ़ी। ऑटो में पूर्व से दो लड़का मौजूद थे। तीनों बरहड़वा पहुंचे। इसके बाद सभी ट्रेन से भागलपुर गए। भागलपुर से पटना पहुंचने के बाद सभी उज्जैन के लिए ट्रेन का इंतजार करने लगे। उज्जैन के लिए 11:30 बजे ट्रेन थी। इसी बीच हिरणपुर थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें- पाकुड़: छात्रा की मौत के बाद छात्रावास की व्यवस्था पर सवाल, बीमार बच्ची को अस्पताल क्यों नहीं ले गए?