झारखंड की बेटी संजना ने बढ़ाया देश का मान, पहली बार एशियन पैरा गेम्स में जीता ब्रॉन्ज मेडल
लोहरदगा की पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी संजना कुमारी ने जापान में आयोजित 5वें एशियाई पैरा गेम्स 2026 में महिला एकल एसएल3 ...और पढ़ें

संजना कुमारी ने एशियाई पैरा गेम्स में महिला एकल कांस्य पदक जीता। जागरण
HighLights
संजना कुमारी ने एशियाई पैरा गेम्स में महिला एकल कांस्य पदक जीता।
लोहरदगा की संजना ने पहले एशियाई पैरा गेम्स में पदक जीता।
जागरण संवाददाता, लोहरदगा। जापान के आइची नागोया शहर स्थित इचिनोमिया सिटी म्यूनिसिपल जिम्नेजियम में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स 2026 में लोहरदगा की होनहार अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी संजना कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए कांस्य पदक अपने नाम किया है।
पहली बार एशियाइ पैरा खेलों में भाग ले रहीं संजना ने महिला एकल एसएल 3 वर्ग में यह उपलब्धि हासिल कर देश, झारखंड राज्य और अपने गृह जिला लोहरदगा का नाम रोशन किया है। संजना लोहरदगा के शास्त्री नगर ढोड्हा टोली की रहने वाली है। विगत रात खेले गए महिला सिंगल्स एसएल 3 के सेमीफाइनल मुकाबले में संजना कुमारी का मुकाबला जापान की मजबूत खिलाड़ी कवाई शिनो से हुआ।
इस कड़े मुकाबले में जापानी खिलाड़ी ने 2-0 (21-7, 21-9) से जीत हासिल की। हालांकि संजना फाइनल में जगह नहीं बना पाईं, लेकिन सेमीफाइनल तक का शानदार सफर तय करते हुए उन्होंने कांस्य पदक पक्का किया। संजना कुमारी के पिता पूर्व सैनिक रतन कुमार ने बेटी की इस ऐतिहासिक सफलता पर काफी खुश हैं। उन्होंने कहा है कि यदि संजना को बेहतर सुविधा और सहायता मिले तो वह और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।

उन्होने झारखंड सरकार और खेल विभाग से अपील की है कि संजना को वर्ष 2028 में होने वाले पैरालंपिक खेलों की तैयारी के लिए वित्तीय और आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, जिससे वह अपनी ट्रेनिंग और उच्च कोटि के उपकरणों के बल पर आगामी पैरालंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीत सके। संजना की इस उपलब्धि से पूरे लोहरदगा जिले में खुशी का माहौल है।
