विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Para Asian Games: पैरा तीरंदाज शीतल ने जीते दो गोल्ड मेडल, भारत के पदकों की संख्या 80 के पार

Published: Thu, 22 Oct 2026 11:41 PM (IST)

भारत की बिना हाथों की तीरंदाज शीतल देवी ने जापान के आइची नागोया में पैरा एशियाई खेलों में दो स्वर्ण ...और पढ़ें

शीतल देवी

शीतल देवी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। भारत की बिना हाथों की तीरंदाज शीतल देवी ने गुरुवार को जापान के आइची नागोया में चल रहे पैरा एशियाई खेलों में अपने अद्भुत कौशल और धैर्य का परिचय देते हुए दो घंटे से भी कम समय में दो स्वर्ण पदक जीत लिए। एथलेटिक्स में भी भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा।

गुरुवार को भारतीय एथलीटों ने सात स्वर्ण सहित कुल 26 पदक जीते, जिससे भारत के पदकों की संख्या 88 तक पहुंच गई है। भारतीय दल ने अब तक 21 स्वर्ण, 26 रजत और 41 कांस्य पदक जीते हैं। एथलेटिक्स 52 पदकों के साथ भारत का सबसे सफल खेल बना हुआ है, जिसमें 18 स्वर्ण, 16 रजत और 18 कांस्य शामिल हैं।

शीतल का गोल्डन डबल

19 वर्षीय शीतल देवी ने दिन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक अपने नाम की। मौजूदा विश्व चैंपियन और विश्व नंबर एक शीतल ने पहले तोमन कुमार के साथ मिलकर मिक्स्ड टीम का स्वर्ण बरकरार रखा। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में इंडोनेशिया के टियोडोरा आडिया फेरेली और केन स्वागुमिलांग को 151-148 से हराया। इसके बाद शीतल ने महिलाओं की व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में सिंगापुर की अलीम नूर सैयदिया को 142-139 से शिकस्त दी।

सुवर्णा ने दिलाया दिन का पहला स्वर्ण

भारत के लिए दिन की शुरुआत सुवर्णा राज ने शानदार अंदाज में की। 44 वर्षीय व्हीलचेयर एथलीट ने महिलाओं की एफ54 चक्का फेंक स्पर्धा में 15.66 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता। एथलेटिक्स में शैलेश कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद टी63 स्पर्धा में 1.89 मीटर की छलांग लगाकर खेल रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।

महिलाओं की 400 मीटर टी47 दौड़ में अंजनाबेन बुंबाडिया ने 59.97 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण जीता। दिलीप महादू गावित ने पुरुषों की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में 48.27 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। दिन का समापन लंबी कूद के खिलाड़ी धर्मराज सोलाईराज के स्वर्ण के साथ हुआ। उन्होंने टी44/टी62/टी64 की संयुक्त स्पर्धा में 7.15 मीटर की छलांग लगाकर अपना खिताब बरकरार रखा और एशियाई रिकॉर्ड बनाया।

गुरुवार के पदक विजेता

स्वर्ण पदक: शीतल देवी, शीतल देवी और तोमन कुमार (तीरंदाजी), शैलेश कुमार, सोलाईराज धर्मराज, सुवर्णा राज, दिलीप माहूत गावित, अंजनाबेन बुंबाडिया (एथलेटिक्स)।

रजत पदक: स्वाति चौधरी (तीरंदाजी), प्रीति पाल, मोहम्मद बासिल, अकीरा नंदन बोनाथू, जयंती बेहरा, वरुण भाटी, तेजलबेन दामोर (एथलेटिक्स), मनीषा रामदास (बैडमिंटन), कपिल कुमार (तैराकी)।

कांस्य पदक: प्रमोद भगत व मनीषा रामदास, कृष्णा नागर व नित्या सिवन, सुहास एलवाई (बैडमिंटन), रवि बुडुगिना, स्वातिक पटेल, तेजस नंदनकुमार (तैराकी), राकेशभाई भट्ट, राहुल, रवन्नी वलसैननी (एथलेटिक्स), भाविना पटेल व शुभम वाधवा (टेबल टेनिस)।

यह भी पढ़ें- Asian Para Games 2026 : ब‍िहार के शैलेश ने जापान में रचा इतिहास; हाई जंप T63 में गोल्ड और लंबी कूद में ब्रॉन्ज

यह भी पढ़ें- Asian Para Games 2026 Highlights: पैरा एथलीटों का दमदार प्रदर्शन, सोलाईराज ने स्वर्णिम कूद के साथ समाप्त किया चौथा दिन