विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लोहरदगा में नदी के तेज बहाव में बहा युवक, 500 मीटर दूर पेड़ की जड़ में फंसा मिला शव

Published: Thu, 20 Aug 2026 01:54 PM (IST)

सेन्हा थाना क्षेत्र के मेंतगढ़ा गांव में चैकडेम पार करते समय बितेश्वर लोहरा नदी में बह गया। उसका शव घटना ...और पढ़ें

मेंतगढ़ा नदी में चैकडेम पार करते समय हादसा। जागरण

मेंतगढ़ा नदी में चैकडेम पार करते समय हादसा। जागरण

HighLights

  1. मेंतगढ़ा नदी में चैकडेम पार करते समय हादसा।

  2. शव 500 मीटर दूर पेड़ की जड़ में फंसा मिला।

संवाद सूत्र, सेन्हा (लोहरदगा)। सेन्हा थाना क्षेत्र के मेतगढ़ा गांव में नदी पार करने के दौरान बितेश्वर लोहरा नामक युवक नदी में बह गया, जो घटना स्थल से आधा किलोमीटर दूर दूसरे चैकडेम के पास मिला। मेंतगढ़ा नदी में तेज बहाव में मंगलवार को बहने के बाद युवक का शव 500 मीटर दूर सिंबर के पेड़ की जड़ में फंसा हालत में बुधवार को मिला। जिसे सेन्हा थाना पुलिस ने बरामद कर लिया।

शव मिलने के बाद स्वजन में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि सेन्हा थाना क्षेत्र के मेंतगढ़ा निवासी बीतू लोहरा का पुत्र बितेश्वर मंगलवार को खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान नदी में बने चैकडेम से गुजरते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। नदी की तेज धार उसे बहाकर ले गई।

घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल खोजबीन शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार सुबह सूचना मिलते ही दलबल के साथ सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा घटनास्थल पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से नदी के किनारे और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया।

लगातार बारिश और तेज बहाव के बावजूद पुलिस व ग्रामीण लापता युवक की खोज में जुटे रहे। इसी दौरान घटनास्थल से करीब 500 मीटर नीचे दूसरे चैकडेम के पास पेड़ की जड़ में शव फंसा मिला। मौके पर जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की सहित पुलिस बल मौजूद थे।

एनडीआरएफ को भेजा था पत्र

सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा ने बताया कि नदी का जलस्तर और तेज बहाव देखते हुए एनडीआरएफ की टीम की मदद के लिए उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा गया था। टीम बुलाने की तैयारी चल ही रही थी कि शव बरामद हो गया। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम को लोहरदगा आने से तुरंत रोक दिया गया। 

यह भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा कर्मी के डूबने की आशंका, धुर्वा डैम के पास मिली गाड़ी और सामान; NDRF की टीम को बुलाया गया

यह भी पढ़ें- सुबह से लापता थी गढ़वा की 13 वर्षीय उर्मिला, अगले दिन घर के पीछे कुएं में मिला शव; इलाके में मचा हड़कंप