विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लोहरदगा में SIR के तहत छूटे मतदाताओं को एक और मौका, आज सभी बूथों पर लगेगा विशेष कैंप

Published: Wed, 18 Nov 2026 11:45 AM (IST)

लोहरदगा जिला प्रशासन 18 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर एक विशेष कैंप आयोजित कर रहा है। यह कैंप उन ...और पढ़ें

AI द्वारा बनाई गई तस्वीर।

AI द्वारा बनाई गई तस्वीर।

HighLights

  1. 18 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित।

  2. पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने का मौका।

जागरण संवाददाता, लोहरदगा। झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची में नाम शामिल कराने से वंचित रह गए पात्र नागरिकों को जिला प्रशासन एक और मौका देने जा रहा है। इसके लिए 18 नवंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर एक और अवसर कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा।

जिला प्रशासन ने पात्र नागरिकों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। कैंप में वैसे पात्र भारतीय नागरिक संपर्क कर सकते हैं, जिनका नाम किसी कारणवश एसडी सूची में चिह्नित हो गया है। इसके अलावा दूसरी बार नोटिस मिलने के बावजूद अनुपस्थित रहने के कारण पुनरीक्षण प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सके नागरिक भी अपना पक्ष रख सकेंगे।

एक अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके वैसे युवा, जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुआ है, वे भी पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने सभी बीएलए-2 से अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर पहुंचने और पात्र नागरिकों की सूची संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। इससे नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी करने में सहूलियत होगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एसआइआर प्रक्रिया में केवल पात्र भारतीय नागरिक ही भाग ले सकते हैं। कोई विदेशी नागरिक इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकता। प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे और किसी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में दर्ज न हो। 

यह भी पढ़ें- SIR: झारखंड में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आज आखिरी माैका, बूथों पर सुबह 11 से 4 बजे तक जमा होंगे आवेदन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।