विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गांव से राष्ट्रपति भवन तक का सफर: लोहरदगा की होनहार छात्रा रीना कुमारी को दिल्ली में मिला सम्मान

Published: Fri, 13 Nov 2026 10:25 PM (IST)

लोहरदगा की रीना कुमारी को कला संकाय में झारखंड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया गया।

लोहरदगा की बेटी रीना कुमारी ने बढ़ाया मान।

लोहरदगा की बेटी रीना कुमारी ने बढ़ाया मान।

HighLights

  1. रीना कुमारी को राष्ट्रपति भवन में किया गया सम्मानित।

  2. कला संकाय में झारखंड की सर्वश्रेष्ठ छात्रा बनी।

  3. जनजातीय गौरव दिवस पर मिला यह राष्ट्रीय सम्मान।

जागरण संवाददाता, लोहरदगा। शैक्षणिक प्रतिभा के दम पर लोहरदगा की बेटी रीना कुमारी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय कुजरा की कक्षा 12वीं की छात्रा रीना को कला संकाय में झारखंड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में सम्मानित किया गया।

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति की ओर से उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। इस उपलब्धि से लोहरदगा के साथ पूरे झारखंड का गौरव बढ़ा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल उरांव और जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

इसमें देश के विभिन्न राज्यों के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक और चयनित विद्यार्थी शामिल हुए।

4 विद्यार्थियों को मिला आमंत्रण

झारखंड से कुल चार विद्यार्थियों को इस विशेष आयोजन के लिए आमंत्रित किया गया था। इनमें रीना के अलावा ईएमआरएस सालगडीह, तमाड़ के दो छात्र और ईएमआरएस तसरिया गोड्डा की एक छात्रा शामिल थी।

रीना के साथ एस्कार्ट शिक्षक के रूप में ईएमआरएस कुजरा की प्रभारी प्राचार्या अमृता मिश्रा और ईएमआरएस सालगडीह के उप प्राचार्य मणिशंकर पाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Reena Kumari

सम्मान समारोह के बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों को राष्ट्रपति भवन और राष्ट्रपति संग्रहालय का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्हें देश के इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और संवैधानिक परंपराओं को करीब से समझने का अवसर मिला।

रीना की इस उपलब्धि को उसकी मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम माना जा रहा है।

जनजातीय बहुल लोहरदगा जिले की छात्रा का राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित होना क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। विद्यालय परिवार ने रीना और उसके अभिभावकों को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें- झारखंड की बेटी संजना ने बढ़ाया देश का मान, पहली बार एशियन पैरा गेम्स में जीता ब्रॉन्ज मेडल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।