विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लोहरदगा की खौफनाक रात: 50 मीटर तक युवक को घसीटता ले गया बॉक्साइट ट्रक, मौके पर ही दर्दनाक मौत

Published: Mon, 16 Nov 2026 10:30 AM (IST)

लोहरदगा के किस्को में रविवार देर रात एक बॉक्साइट ट्रक ने युवक शामिल अंसारी को 50 मीटर तक घसीटा, जिससे ...और पढ़ें

50 मीटर तक युवक को घसीटता ले गया बॉक्साइट ट्रक, मौके पर ही दर्दनाक मौत (AI Generated Image)

50 मीटर तक युवक को घसीटता ले गया बॉक्साइट ट्रक, मौके पर ही दर्दनाक मौत (AI Generated Image)

HighLights

  1. लोहरदगा में बॉक्साइट ट्रक से दर्दनाक सड़क दुर्घटना।

  2. शामिल अंसारी नामक युवक की मौके पर ही मौत।

  3. पुलिस ने ट्रक जब्त किया, चालक की तलाश जारी।

जागरण संवाददाता, लोहरदगा। जिले के बंजार किस्को के पास रविवार देर रात दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जिले के किस्को थाना अंतर्गत हृदय टोली गांव निवासी शामिल अंसारी के रूप में हुई है।

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि युवक अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बॉक्साइट ट्रक ने उसे अपनी चपेट में लेते हुए जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ट्रक की चपेट में आ गया और वाहन उसे 50 मीटर से अधिक दूरी तक घसीटता हुआ ले गया। दुर्घटना में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही किस्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है।

वहीं, हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- लोहरदगा में डबल मर्डर: बेडरूम में 'फेसबुकिया प्रेमी' संग थी पत्नी, रंगेहाथ पकड़ते ही पति ने काट डाला सिर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।