विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लोहरदगा में ब्राउन शुगर तस्करी के नेटवर्क का खुलासा, 8 गिरफ्तार; कार-बाइक समेत अन्य सामान जब्त

Published: Sat, 31 Oct 2026 11:30 AM (IST)

लोहरदगा के कुडू थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।

एआई जेनरेटेड इमेज।

HighLights

  1. कुडू पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया।

  2. आठ आरोपित गिरफ्तार, लगभग 100 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त।

जागरण संवाददाता, लोहरदगा। लोहरदगा जिला के कुडू थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर तस्करी के एक नेटवर्क का खुलासा किया है। इस मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है।

आरोपितों के पास से करीब 100 ग्राम हाई ग्रेड ब्राउन शुगर बरामद की गई है। बरामद ब्राउन शुगर की कीमत लाखों में बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार, दो बाइक, आठ मोबाइल फोन और नकद राशि भी जब्त की है। पुलिस की ओर से इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। संभावना जताई जा रही है कि पुलिस प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

बताया जा रहा है कि एसपी सादिक अनवर रिजवी को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन लोग रांची से करीब 100 ग्राम हाई ग्रेड ब्राउन शुगर लेकर काले रंग की कार से कुडू की ओर आ रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने कुडू थाना प्रभारी नीरज झा को तत्काल छापेमारी का निर्देश दिया।

इसके बाद एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, इंस्पेक्टर चंद्रशेखर आजाद और कुडू थाना प्रभारी नीरज झा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने रांची की ओर से आ रही संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली। इस दौरान कार की डिक्की में छिपाकर रखी गई ब्राउन शुगर बरामद हुई। कार सवार आरोपितों से पूछताछ के दौरान पुलिस को तस्करी के नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारियां मिली।

ब्राउन शुगर की खेप कुडू के रास्ते दूसरे तस्करों तक पहुंचाई जानी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपितों से मिली जानकारी के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी शुरू की। छापेमारी के दौरान चंदवा रोड से बाइक पर सवार होकर कुडू में ब्राउन शुगर की खेप लेने आ रहे दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने देर रात अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की।

इस दौरान तीन अन्य युवकों को एक बाइक के साथ गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई। इस तरह कार्रवाई में अब तक कुल आठ लोगों की गिरफ्तारी की बात सामने आ रही है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और नशे की खेप के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। 

यह भी पढ़ें- भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस फायरिंग; ब्राउन शुगर तस्करों पर 8 राउंड गोलीबारी, अररिया के 2 युवक घायल व 3 गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।