अंधेरे में नहीं दिखा टूटा बिजली का तार, लोहरदगा में करंट की चपेट में आए 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
लोहरदगा के भंडरा थाना क्षेत्र के मसमानो गोपी टोली गांव में बिजली के करंट से एक 60 वर्षीय वृद्ध गगरू ...और पढ़ें

लोहरदगा के भंडरा में 60 वर्षीय वृद्ध की करंट से मौत।
HighLights
लोहरदगा के भंडरा में 60 वर्षीय वृद्ध की करंट से मौत।
बकरियां चराकर लौटते समय टूटे बिजली तार की चपेट में आए।
जागरण संवाददाता, लोहरदगा। जिले के भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मसमानो गोपी टोली गांव में बिजली करंट लगने से एक वृद्ध व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गोपी टोली निवासी स्वर्गीय भूखम महतो के पुत्र गगरू महतो उर्फ भौवा (60 वर्ष) के रूप में की गई है। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है।
बताया जाता है कि गगरू महतो बकरियों को चराकर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से ही बिजली की सप्लाई वाला एक चाइना तार (बिजली प्रवाहित तार) टूटकर गिरा हुआ था। अंधेरा होने के कारण गगरू महतो उस तार को नहीं देख नहीं पाए और अनजाने में उनका पैर उसके संपर्क में आ गया।
उस तार में बिजली करंट का बहाव इतना तेज था कि गगरू महतो की घटनास्थल पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत भंडरा थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की। साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया। इस असमय मौत के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
