बंगाल से राजस्थान के बीच नई ट्रेन की शुरुआत, 4 राज्यों के 27 स्टेशनों पर होगा ठहराव; चेक करें शेड्यूल
दक्षिण पूर्व रेलवे 26 अक्टूबर को संतरागाछी-खाटीपुरा-संतरागाछी मार्ग पर एक नई विशेष ट्रेन की शुरुआत हो गई है।
-1793007242387_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर
HighLights
26 अक्टूबर को संतरागाछी-खाटीपुरा विशेष ट्रेन का परिचालन।
झारखंड के रांची, लोहरदगा, लातेहार से गुजरेगी यह ट्रेन।
यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए नया विकल्प मिलेगा।
जागरण संवाददाता, लातेहार। रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने संतरागाछी-खाटीपुरा-संतरागाछी मार्ग पर नई रेल सेवा की शुरुआत की है।
26 अक्टूबर को इस मार्ग पर विशेष ट्रेन का परिचालन शुरू हो गया है। यह ट्रेन झारखंड के रांची, लोहरदगा और लातेहार समेत कई महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
इससे रेल यात्रियों की उम्मीदों को नई उड़ान मिलेगी और लंबी दूरी की यात्रा करने वालों के लिए एक नया विकल्प सामने आएगा।
दक्षिण पूर्व रेलवे के 23 अक्टूबर 2026 के संशोधित ज्ञापन के अनुसार, ट्रेन संख्या 08061 उद्घाटन विशेष संतरागाछी से सोमवार को रवाना होगी।
ट्रेन संतरागाछी से दोपहर 2 बजे प्रस्थान करने का समय था। इसके बाद खड़गपुर, टाटानगर, चांडिल, पुरुलिया और मूरी होते हुए रात 10:50 बजे रांची पहुंचेगी।
रांची से रात 12:10 बजे लोहरदगा पहुंचेगी और वहां से आगे बढ़ते हुए रात 1:28 बजे टोरी तथा रात 1:58 बजे लातेहार पहुंचेगी। ट्रेन का लातेहार में निर्धारित ठहराव रात 2:00 बजे तक रहेगा।
इसके बाद ट्रेन बरवाडीह, डालटनगंज, गढ़वा रोड, जपला, डेहरी आन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज जंक्शन, फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, टुंडला, इदगाह आगरा, खेड़ली, मंडावर महवा रोड, बांदीकुई और दौसा होते हुए रात 11 बजे खाटीपुरा पहुंचेगी।
नई रेल सेवा का मार्ग झारखंड के उन रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है, जिन्हें लंबी दूरी की यात्रा में अतिरिक्त विकल्प की जरूरत रहती है। हालांकि, नियमित परिचालन कब से शुरू होगा, इसकी घोषणा रेलवे की ओर से बाद में की जाएगी।
नियमित परिचालन की तिथि का इंतजार
रेलवे के ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि ट्रेन संख्या 18061/18062 संतरागाछी-खाटीपुरा-संतरागाछी एक्सप्रेस के नियमित परिचालन की सूचना बाद में जारी की जाएगी।
फिलहाल 26 अक्टूबर को उद्घाटन विशेष ट्रेन चलाने की योजना निर्धारित की गई है। ऐसे में यात्रियों को नियमित सेवा की तारीख और आगे की समय-सारिणी के लिए रेलवे की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।
