Train Cancellation List: चक्रधरपुर और टाटानगर रूट की 10 ट्रेनें रद, परिवर्तित मार्ग से चलेंगी और री-शेड्यूल रहेंगी ट्रेनें
दक्षिण पूर्व रेलवे ने आद्रा रेल मंडल में विकास कार्यों के कारण 26 अक्टूबर से 01 नवंबर तक 10 ट्रेनों ...और पढ़ें

ट्रेनों के अचानक रद होने और परिचालन में बदलाव से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
HighLights
आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य जारी।
26 अक्टूबर से 01 नवंबर तक 10 ट्रेनें रद्द।
कई ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट/परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।
जासं, चक्रधरपुर। आद्रा रेल मंडल में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों के मद्देनजर दक्षिण पूर्व रेलवे ने 26 अक्टूबर से लेकर 01 नवंबर 2026 के बीच विभिन्न 10 ट्रेनों का परिचालन रद करने की घोषणा की है।
इसके अलावा, 10 ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन के तहत चलाया जाएगा, जबकि एक एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग से गंतव्य तक पहुंचेगी।
ट्रेनों के अचानक रद होने और परिचालन में बदलाव से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसे देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की लाइव स्थिति और समय सारणी की जांच अवश्य कर लें।
ये ट्रेनें इन तिथियों में पूरी तरह रहेंगी रद
- 27, 29 और 31 अक्टूबर: ट्रेन नंबर 68046/68045 (आद्रा - आसनसोल - आद्रा मेमू) का परिचालन रद रहेगा।
- 27, 29 और 31 अक्टूबर: ट्रेन नंबर 63594/63593 (आसनसोल - पुरुलिया - आसनसोल मेमू) का परिचालन रद रहेगा।
- 26 अक्टूबर: ट्रेन नंबर 68023/68024 (झारग्राम - पुरुलिया - झारग्राम मेमू) का परिचालन रद रहेगा।
- 26 अक्टूबर से 01 नवंबर तक: ट्रेन नंबर 68077/68078 (आद्रा - भागा - आद्रा मेमू) का परिचालन पूरी तरह रद रहेगा।
- 27, 30 अक्टूबर और 01 नवंबर: ट्रेन नंबर 68090/68089 (आद्रा - मेदिनीपुर - आद्रा मेमू) का परिचालन रद रहेगा।
ये ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन के तहत चलेंगी
- आद्रा - बराभूम - आद्रा मेमू (68053/68054): 27, 29 और 31 अक्टूबर को यह ट्रेन केवल पुरुलिया तक ही संचालित होगी। पुरुलिया और बराभूम स्टेशनों के बीच इसका परिचालन रद रहेगा।
- आसनसोल - टाटानगर - आसनसोल मेमू (68055/68056): 26 अक्टूबर को यह ट्रेन पुरुलिया स्टेशन तक ही जाएगी। पुरुलिया और टाटानगर स्टेशनों के बीच इसका परिचालन रद रहेगा।
- टाटानगर - आसनसोल - बराभूम मेमू (68056/68060): 27, 29 और 31 अक्टूबर को यह ट्रेन आद्रा स्टेशन तक ही चलाई जाएगी। आद्रा और आसनसोल स्टेशनों के बीच इसका परिचालन आंशिक रूप से बाधित रहेगा।
- आसनसोल - पुरुलिया - आसनसोल मेमू (63594/63593): 26, 28, 30 अक्टूबर और 01 नवंबर को यह ट्रेन आद्रा स्टेशन तक ही संचालित होगी। आद्रा से पुरुलिया के बीच परिचालन रद रहेगा।
- गोमो - खड़गपुर - गोमो एक्सप्रेस (18024/18023): 27, 30 अक्टूबर और 01 नवंबर को यह ट्रेन आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी। आद्रा और खड़गपुर स्टेशनों के बीच परिचालन रद रहेगा।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेन
- 26 अक्टूबर: टाटानगर स्टेशन से प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 18601 (टाटानगर - हटिया एक्सप्रेस) अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग- चांडिल, गुंडा बिहार और मुरी के रास्ते हटिया तक चलाई जाएगी।
री-शेड्यूल कर चलाई जाने वाली ट्रेनें
- हटिया - खड़गपुर एक्सप्रेस (18036): 26 से 31 अक्टूबर तक (प्रतिदिन) हटिया से रवाना होने वाली यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 120 मिनट (2 घंटे) देरी से प्रस्थान करेगी।
- खड़गपुर - हटिया एक्सप्रेस (18035): 26 और 29 अक्टूबर को खड़गपुर से रवाना होने वाली यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 60 मिनट (1 घंटा) विलंब से खुलेगी।
- बक्सर - टाटा एक्सप्रेस (18184): 27, 29 और 31 अक्टूबर को बक्सर से रवाना होने वाली इस ट्रेन को रास्ते में सेक्शन के अनुसार 45 से 60 मिनट तक कंट्रोल कर (रोककर) चलाया जाएगा।
