Move to Jagran APP

राज्यहित में काम नहीं कर रही सरकार : आदित्य साहू

संवाद सूत्र चंदवा (लातेहार) शहर के मध्य दुबेजी का गोला स्थित होटल मयूर इंटरनेशनल में भा

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Oct 2021 06:33 PM (IST)Updated: Tue, 19 Oct 2021 06:33 PM (IST)
राज्यहित में काम नहीं कर रही सरकार : आदित्य साहू

संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार): शहर के मध्य दुबेजी का गोला स्थित होटल मयूर इंटरनेशनल में भाजपा की प्रमंडल स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में मौजूद भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि वर्तमान सरकार न तो यह जनता के हित में है और न राज्य के हित में कार्य कर रही है। दो वर्ष के कार्यकाल में धरातल में एक भी कार्य पूरा होता नहीं दिख रहा है। पूर्व की भाजपा सरकार की ओर से कई जन कल्याणकारी योजनाओं को चलाया जा रहा था जिसे इस सरकार ने बंद कर दिया है। इसका जनता जवाब देगी। कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार के क्रियाकलाप के बाद जनता भी भाजपा के शासनकाल को बेहतर बता रही है। आगे कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार, बलात्कार, अपहरण, फिरोती की घटनाएं घट रही है। एक दिन पूर्व गुमला में नाबालिग बच्चियों के साथ हुई घटना इसका प्रमाण है। किसके साथ कब किसी तरह की अनहोनी हो जाए कोई कह नहीं सकता। प्रवास कार्यक्रम के दौरान जन जागरूकता के माध्यम से जनता का सरकार की असफलता से अवगत कराया जाएगा। वर्तमान सरकार को सिर्फ अपने व वंशवाद की चिता है। सरकार ट्रांसफर-पोस्टिग एवं पैसा कमाने में व्यस्त है। जब आप ट्रांसफर पोस्टिग में पैसे का खेल करेंगे तो निश्चित रूप से पदाधिकारी बेलगाम हो जाएंगे और वो भ्रष्टाचार में संलिप्त होंगे। आगे कहा कि इस सरकार में भय नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। सरकार यहां की जनता को तंग-तबाह करने पर तुली है। बताया कि कि 25 से 29 अक्टूबर तक चतरा, लातेहार पलामू, गढ़वा में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के प्रवास का कार्यक्रम होना है। इसी निमित प्रमंडल स्तरीय बैठक आहूत की गई है। 25 को चतरा से प्रारंभ 26 को लातेहार, 27 को पलामू और 28 को गढ़वा और 29 को प्रात: बंशीधर नगर में कार्यक्रम का समापन होगा। जन-जागरण के माध्यम से लोगों को सरकार की विफलता को कार्यकर्ता के माध्यम से जनता के बीच ले जाना है। बैठक का शुभारंभ डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन व पुष्प अर्पित कर किया गया। मौके पर प्रदेश मंत्री विवेक भवानी सिंह, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, विधायक किसुन दास, मुकेश निरंजन सिन्हा (लातेहार), विनय जयसवाल (पलामू), बिपिन बिहारी सिंह (चतरा), चतरा जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, पलामू जिलाध्यक्ष विजयानंद पाठक, गढ़वा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश केसरी, लातेहार जिले के महामंत्री बंशी यादव, कुलामन साहू युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष छोटू राजा, जिला इंटरनेट मीडिया प्रभारी पंकज यादव, युवा मोर्चा प्रदेश इंटरनेट मीडिया प्रभारी बबलू सोनी मनोज कुमार चंदवा मंडल प्रभारी आनंद सिंह, चंदवा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार, महामंत्री दीपक निषाद आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.