विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लातेहार के मगध कोलियरी में ट्रक चलाने के लिए 15 अक्टूबर तक जमा करें कागजात, 20 से लागू होगा नया नियम

Published: Wed, 14 Oct 2026 02:28 PM (IST)

मगध कोलियरी में ट्रकों के संचालन और भाड़ा व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए ट्रकों की सूची तैयार की जा ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।

एआई जेनरेटेड इमेज।

HighLights

  1. मगध कोलियरी में ट्रकों की सूची तैयार की जा रही है।

  2. 15 अक्टूबर तक जमा करने होंगे ट्रकों के आवश्यक कागजात।

संवाद सूत्र, बालूमाथ (लातेहार)। मगध कोलियरी में ट्रकों के संचालन और भाड़ा व्यवस्था पर नियंत्रण के लिए ट्रकों की सूची तैयार की जा रही है।इसके तहत विस्थापित गांवों के ट्रक मालिकों की अलग सूची बनाई जा रही है, जबकि प्रभावित क्षेत्र और अन्य क्षेत्रों के ट्रक मालिकों की सूची ट्रक ऑनर एसोसिएशन बालूमाथ की ओर से तैयार की जा रही है।

विस्थापित गांवों के ट्रकों की सूची तैयार करने की जिम्मेदारी उपप्रमुख कामेश्वर राम को दी गई है। वहीं, अन्य ट्रक मालिकों की सूची ट्रक ऑनर एसोसिएशन बालूमाथ के अध्यक्ष सह पूर्व उपप्रमुख संजीव सिन्हा तैयार कर रहे हैं।

इस संबंध में संजीव सिन्हा ने बताया कि ट्रक मालिकों को अपने वाहनों के आवश्यक कागजात 15 अक्टूबर तक जमा करने का निर्देश दिया गया है।कागजात ट्रक ऑनर एसोसिएशन बालूमाथ के कार्यालय में जमा करने को कहा गया है।यह कार्य एसोशिएशन के कमलेश सिंह द्वारा किया जा रहा है।

20 अक्टूबर को ट्रकों की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद मगध कोलियरी में केवल सूची में शामिल ट्रकों को ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी। निर्धारित समय तक कागजात जमा नहीं करने वाले ट्रक मालिक सूची से बाहर हो सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- डिजिटल होगी झारखंड की स्वास्थ्य सेवा: खूंटी, लातेहार, गुमला और चतरा में 10 बेड के टेली ICU की शुरुआत

यह भी पढ़ें- लातेहार: बेतला का गेट बंद फिर भी जंगल का रोमांच जारी, सड़क किनारे दिखे हिरण-बंदर; बिहार-बंगाल से पहुंच रहे पर्यटक