विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लातेहार: मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक ग्रामीणों पर किया हमला, कई घायल; इलाज के दौरान एक की मौत

Published: Sun, 20 Sep 2026 12:33 PM (IST)

लातेहार के खुरा गांव में मधुमक्खियों के झुंड के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई और कई अन्य ...और पढ़ें

ग्रामीणों पर मधुमक्खियों के झुंड का हमला।

ग्रामीणों पर मधुमक्खियों के झुंड का हमला।

HighLights

  1. खुरा गांव में ग्रामीणों पर मधुमक्खियों के झुंड का अचानक हमला।

  2. मधुमक्खी के हमले में एक ग्रामीण की मौत, कई अन्य घायल हुए।

संवाद सूत्र, बरवाडीह (लातेहार)। प्रखंड क्षेत्र के खुरा गांव में शनिवार को शिव मंदिर के समीप नदी की दूसरी ओर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक ग्रामीणों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के अचानक हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। डंक लगने से दिनेश प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, सुदेश्वर साव, रौशन गुप्ता और रितिक कुमार समेत कई लोग घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह घायलों को मधुमक्खियों के झुंड से दूर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुपमा एक्का, डॉ. अमित कुमार सिंह समेत एएनएम, ड्रेसर एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने घायलों का उपचार शुरू किया।

बताया गया कि मधुमक्खियों के हमले में सुदेश्वर साव की स्थिति गंभीर थी। उनकी हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया। स्वजन उन्हें इलाज के लिए पलामू अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। मधुमक्खियों के हमले की घटना की जानकारी मिलने के बाद खुरा गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो। 

यह भी पढ़ें- गुमला में चार दिन से जंगली हाथियों का डेरा, रात होते ही गांव-खेतों में पहुंच रहा झुंड; वन विभाग अलर्ट

यह भी पढ़ें- झारखंड के तोरपा में रोमांचक रेस्क्यू: कुएं में गिरा हाथी का बच्चा, आक्रामक मादा हाथियों के बीच वन विभाग ने बचाई जान