विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुमला में चार दिन से जंगली हाथियों का डेरा, रात होते ही गांव-खेतों में पहुंच रहा झुंड; वन विभाग अलर्ट

Published: Wed, 16 Sep 2026 09:10 AM (IST)

गुमला के अमलिया-रायकेरा क्षेत्र में चार दिनों से जंगली हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत ...और पढ़ें

हाथियों की मौजूदगी की सूचना पर वन विभाग अलर्ट। जागरण

हाथियों की मौजूदगी की सूचना पर वन विभाग अलर्ट। जागरण

HighLights

  1. अमलिया-रायकेरा में चार दिनों से जंगली हाथियों का झुंड।

  2. ग्रामीणों में दहशत, जान-माल और धान फसल को खतरा।

संवाद सूत्र, भरनो (गुमला)। गुमला प्रखंड के अमलिया, रायकेरा और आसपास के जंगल व ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले चार दिनों से जंगली हाथियों के झुंड के विचरण से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। देर शाम होते ही हाथी जंगल से निकलकर खेतों और गांव के आसपास पहुंच रहे हैं।

इससे ग्रामीणों को जान-माल की सुरक्षा के साथ धान की फसल को नुकसान पहुंचने की चिंता सता रही है। हाथियों की लगातार मौजूदगी की सूचना पर वन विभाग पूरी तरह अलर्ट है। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए करीब 10 से 11 वनकर्मी रातभर प्रभावित क्षेत्रों में गश्त कर रहे हैं।

टॉर्च और लाउडस्पीकर से लैस वाहन के साथ अमलिया-रायकेरा सहित आसपास के इलाकों में निगरानी की जा रही है। वनकर्मी लाउडस्पीकर से ग्रामीणों को रात में अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने तथा खेत और जंगल की ओर नहीं जाने की अपील कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- झारखंड के तोरपा में रोमांचक रेस्क्यू: कुएं में गिरा हाथी का बच्चा, आक्रामक मादा हाथियों के बीच वन विभाग ने बचाई जान

वनरक्षी अकील अहमद एवं अन्य कर्मियों ने ग्रामीणों से कहा कि हाथी दिखाई देने पर उसके नजदीक नहीं जाएं और न ही उसे छेड़ने, घेरने या भगाने का प्रयास करें। भीड़ लगाकर हाथियों का पीछा करने से स्थिति गंभीर हो सकती है। हाथियों की सूचना तत्काल वन विभाग को देने की अपील की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के खेतों में पहुंचने पर धान की फसल को भारी नुकसान हो सकता है।

आबादी वाले क्षेत्रों में हाथियों के आने से किसी अप्रिय घटना की आशंका भी बनी हुई है। वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखते हुए उन्हें सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास कर रही है।