विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi: पीएम मोदी 4 फरवरी को धनबाद में भरेंगे हुंकार, रैली में इन जिलों से हजारों लोग होंगे शामिल

By Ravindra kumar Edited By: Shashank Shekhar
Published: Sun, 28 Jan 2024 04:56 PM (IST)

भारतीय जनता पार्टी की बैठक केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी चाराडीह स्थित आवास पर हुई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ...और पढ़ें

PM Modi: पीएम मोदी 4 फरवरी को धनबाद में भरेंगे हुंकार (फाइल फोटो)
PM Modi: पीएम मोदी 4 फरवरी को धनबाद में भरेंगे हुंकार (फाइल फोटो)

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। भारतीय जनता पार्टी की बैठक केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी चाराडीह स्थित आवास पर हुई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 फरवरी को धनबाद आ रहे हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से धनबाद, गिरिडीह व कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने गांव चलो अभियान के बारे में विस्तृत रूप से बताया।

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता धनबाद जाएंगे। इसके लिए सभी मंडलों के अध्यक्ष की बैठक करके कार्यकर्ताओं की सूची जिला अध्यक्ष को दें ताकि जाने की व्यवस्था की जाए।

मंडलों में बैठक कर सूची बनाने का निर्देश 

विधायक नीरा यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धनबाद कार्यक्रम में बूथस्तर के कार्यकर्ताओं को धनबाद ले जाना है। मंडल अध्यक्ष 30 जनवरी के पहले अपने मंडलों में बैठक कर सूची बना लें और जिला अध्यक्ष को उपलब्ध करा दें।

विधायक अमित यादव ने कहा कि बरकट्ठा से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने जाएंगे। जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष 30 जनवरी के पहले सूची बनाकर दें ताकि उनके जाने की व्यवस्था की जाए।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, कोडरमा प्रभारी टुन्नू गोप,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह, रवि मोदी, रामचंद्र सिंह, जिला महामंत्री अनूप जोशी ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक में बटेश्वर मेहता, परमेश्वर मोदी, वीरेंद्र मेहता, वीरेंद्र सिंह, रामनाथ सिंह, शिवेंद्र नारायण सिन्हा, जयप्रकाश राम, देवनारायण मोदी, जूहीदास गुप्ता, बिंदेश्वरी बिहारी, शशि भूषण प्रसाद, सुधीर सिंह, महेंद्र यादव, चंद्रशेखर जोशी, मनोज कुमार झुन्नु, आकाश वर्मा, पिंटू भारती, गोपाल कुमार गुतुल, सूरज प्रताप मेहता आदि कार्यकर्ता शामिल हुए।

ये भी पढ़ें: नीतीश कुमार के इस्तीफे पर झारखंड से भी आया रिएक्शन, इस दिग्गज नेता ने दी प्रतिक्रिया; कहा- हमने तो पहले ही...

ये भी पढ़ें: Jharkhand News: बिहार में सियासी उलटफेर के बीच झारखंड में भी राजनीतिक हलचल तेज, अचानक दिल्ली पहुंचे सीएम सोरेन