नवरात्रि मेले में मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत, धनबाद-कोल्हापुर एक्सप्रेस का 5 मिनट का ठहराव; जानें टाइमिंग
नवरात्रि मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए धनबाद-छत्रपति साहू महाराज टर्मिनल, कोल्हापुर एक्सप्रेस को मैहर स्टेशन पर पांच ...और पढ़ें

धनबाद-कोल्हापुर एक्सप्रेस को मैहर में अस्थाई ठहराव।
HighLights
धनबाद-कोल्हापुर एक्सप्रेस को मैहर में अस्थाई ठहराव।
नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु निर्णय।
संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। नवरात्रि मेला के अवसर पर रेलवे प्रशासन द्वारा श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए कोडरमा जंक्शन के रास्ते होकर चलने वाली धनबाद-छत्रपति साहू महाराज टर्मिनल, कोल्हापुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 05 मिनट का अस्थाई ठहराव मैहर स्टेशन पर प्रदान किया गया है।
यह जानकारी पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के सीपीआरओ सरस्वती चंद ने दी। उन्होंने बताया कि छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनल, कोल्हापुर से 16 अक्टूबर, 2026 को खुलने वाली 11045 छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनल, कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 17.20 बजे पहुॅच कर 17.25 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
बाद से धनबाद से 12 से 19 अक्टूबर, 2026 तक खुलने वाली 11046 धनबाद-छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनल, कोल्हापुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 22.25 बजे पहुंचकर 22.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
यह भी पढ़ें- नई दिल्ली रूट पर ट्रेनें निरस्त: एक दिन में 14 हजार टिकट रद, रेलवे ने 24 घंटे में लौटाए सवा करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें- Railway News: दुर्गा पूजा और छठ पर घर जाना हुआ आसान, सीमांचल के लिए 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का एलान
