यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Koderma Vidhan Sabha Result 2024: कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी का बेहतर रहा स्ट्राइक रेट, 6 में से 5 सीटों पर BJP का कब्जा
झारखंड के कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में इस बार बीजेपी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इसमें केंद्रीय मंत्री व कोडरमा की ...और पढ़ें

HighLights
- कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी का शानदार प्रदर्शन
- 6 में से 5 विधानसभा सीटों पर मिली जीत
जागरण संवाददाता, कोडरमा। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 (Koderma Vidhan Sabha Result 2024) में केंद्रीय मंत्री व कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी (Annapurna Devi) का स्ट्राइक रेट काफी अच्छा रहा। कोडरमा लोकसभा के अंदर आने वाली छह विधानसभा सीटें भाजपा की झोली में गई। इनमें कोडरमा, बरकट्ठा, धनवार, जमुआ व बगोदर शामिल हैं। एक सीट गांडेय झामुमो की कल्पना सोरेन के खाते में गई।
2019 में मिलीं केवल 2 सीटें
कोडरमा से डॉ. नीरा यादव, बरकट्ठा से अमित यादव, बगोदर से नागेंद्र महतो, जमुआ से मुनिया देवी व धनवार से बाबूलाल मरांडी चुनाव जीतने में कामयाब रहें। इससे पहले वर्ष 2019 में केवल दो सीटें कोडरमा व जमुआ भाजपा के खाते में आईं थीं। 2019 में कोडरमा से डॉ. नीरा यादव और जमुआ से केदार हाजरा भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे।
वहीं धनवार से बाबूलाल मरांडी तब झाविमो के टिकट पर, बगोदर से भाकपा माले के विनोद सिंह, गांडेय से झामुमो के डॉ. सरफराज अहमद और बरकट्ठा से निर्दलीय अमित यादव ने चुनाव जीता था। हालांकि, बाद में निर्दलीय अमित यादव और झाविमो के बाबूलाल मरांडी भाजपा में शामिल हो गए थे।
6 में से 5 सीटों पर बीजेपी का कब्जा
इस बार कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की छह में पांच सीटें भाजपा की झोली में गई। इससे अन्नपूर्णा देवी का भी कद पार्टी में बढ़ेगा। दरअसल, इसबार पूरे कोडरमा क्षेत्र में भगवा लहर चली। इस वर्ष हुए लोकसभा चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी झारखंड में सबसे अधिक 3.80 लाख वोटों के अंतर से चुनाव जीतने में कामयाब रहीं थीं।
कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
कोडरमा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. नीरा यादव ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। इस पर मरकच्चो में जगह-जगह खूब जश्न मनाया गया और मिठाइयां बांटी गई। इस दौरान उत्साहित भाजपा समर्थकों ने नेताओं का नाम लेकर नारेबाजी भी की। भाजपा नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। प्रखंड मुख्यालय मरकच्चो समेत प्रखंड के कई ग्रामीण इलाकों में जीत की खुशियां मनाई गई। जगह-जगह पटाखे व मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई गई।
.jpg)
पटाखे फोड़कर जश्न मनाते कार्यकर्ता
इस मौके पर प्रखंड मुख्यालय मरकच्चो बंधन चौक, ब्लॉक चौक, लाल नगर चौक, बड़ा अखाड़ा चौक, बाजार पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा पटाखे फोड़कर व एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी मनाई गई। मरकच्चो बंधन चौक, बरियारडीह चौक,नावाडीह चौक समेत कई ग्रामीण इलाकों के चौक चौराहों पर भाजपा कार्यकर्ता के नेतृत्व में जमकर पटाखे छोड़े गए एवं कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच मिठाइयां बांटी गई।
ये भी पढ़ें
