विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

15 घंटे तक थमी रही कोडरमा घाटी की रफ्तार, रातभर जाम में फंसे रहे हजारों यात्री

Published: Mon, 02 Nov 2026 10:11 AM (IST)

कोडरमा घाटी में रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग 20 पर रविवार रात से सोमवार सुबह तक 15 घंटे लंबा जाम लगा रहा, ...और पढ़ें

HighLights

  1. कोडरमा घाटी में 15 घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप।

  2. स्थानीय लोगों ने फोरलेन सड़क निर्माण की मांग की।

संवाद सहयोगी, कोडरमा। बिहार और झारखंड को जोड़ने वाली रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग 20 की कोडरमा घाटी रविवार रातभर जाम की चपेट में रही। करीब 15 घंटे तक वाहनों के पहिये थमे रहे। सोमवार सुबह लगभग आठ बजे यातायात सामान्य हो सका।

इस दौरान घाटी में सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। यात्री बसों, मालवाहक ट्रकों और छोटे वाहनों में सवार लोग रातभर परेशान रहे।

जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम कोडरमा घाटी के जामसोती नाला के समीप एक बड़ी और लंबी वाहन का अचानक टायर ब्लास्ट हो गया। वाहन सड़क पर ही खड़ा हो गया, जिससे यातायात बाधित हो गया। इसी बीच चार से पांच अन्य वाहन भी ब्रेकडाउन हो गए। इससे जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। अस्पताल जाने वाले मरीजों और जरूरी काम से सफर कर रहे लोगों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ी।

Koderma highway traffic

सूचना पर कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जाम हटाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद सोमवार सुबह क्रेन की मदद से खराब वाहनों को हटाया गया, जिसके बाद परिचालन बहाल हुआ।

Koderma highway traffic

स्थानीय लोगों ने घाटी की बदहाल सड़क की मरम्मत के साथ फोरलेन निर्माण की मांग उठाई। लोगों का कहना है कि जर्जर सड़क और आए दिन वाहनों के ब्रेकडाउन होने से घाटी में जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। रविवार सुबह भी जाम लगा था, जिसे किसी तरह हटाया गया था, लेकिन शाम होते-होते फिर वही स्थिति उत्पन्न हो गई। 

यह भी पढ़ें- कोडरमा-गया रेलखंड पर पहाड़ियों के बीच डबल लाइन का कार्य शुरू, गुरपा घाट पर बनेगा नया रूट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।