विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनतेरस पर बाजार जाने से पहले जान लें ट्रैफिक का नया नियम, प्रमुख मार्गों पर ऑटो-टोटो का परिचालन बंद

Published: Fri, 06 Nov 2026 11:39 AM (IST)

धनतेरस और दीपावली के लिए झुमरीतिलैया में यातायात व सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख मार्गों पर सुबह ...और पढ़ें

सुबह 11 बजे से रात 12 बजे तक ऑटो-टोटो प्रतिबंधित।

सुबह 11 बजे से रात 12 बजे तक ऑटो-टोटो प्रतिबंधित।

HighLights

  1. सुबह 11 बजे से रात 12 बजे तक ऑटो-टोटो प्रतिबंधित।

  2. धनतेरस दीपावली के लिए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल।

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। धनतेरस और दीपावली को लेकर शहर में उमड़ने वाली खरीदारों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था की विशेष तैयारी की है। शुक्रवार को शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर ऑटो-टोटो के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं, पटाखों की बिक्री के लिए भी अलग-अलग स्थानों पर स्थल निर्धारित किए गए हैं।

अनुमंडल पदाधिकारी निर्मल सोरेन एवं एसडीपीओ प्रमोद केसरी ने बताया कि झुमरीतिलैया में सुभाष चौक से सामंतो पेट्रोल पंप तथा तिलैया थाना तक ऑटो-टोटो के परिचालन की अनुमति रहेगी। हालांकि, झंडा चौक ओवरब्रिज, स्टेशन रोड, झंडा चौक और पूर्णिमा टॉकीज रोड पर सुबह 11 बजे से रात 12 बजे तक ऑटो-टोटो का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

इस दौरान लोग निजी एवं दोपहिया वाहनों से बाजार पहुंचकर खरीदारी कर सकेंगे। अधिकारियों ने बताया कि कोडरमा प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लाक मैदान में पटाखों की दुकानों के लिए नगर परिषद ने स्थल चिह्नित कर मार्किंग कर दी है।

वहीं, कोडरमा में दुर्गा मंडप के समीप पटाखों की दुकानें लगाई जाएंगी। अन्य प्रखंडों के बीडीओ एवं थाना प्रभारियों को भी सुरक्षित स्थल चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है। 

धनतेरस से दीपावली तक बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। भीड़भाड़ वाले इलाकों में सादे लिबास में पुलिसकर्मी निगरानी करेंगे। अधिकारियों ने दुकानदारों, वाहन चालकों और आम नागरिकों से निर्धारित व्यवस्था का पालन करते हुए प्रशासन को सहयोग देने की अपील की है। 

यह भी पढ़ें- 25 वर्षों में बदला कोडरमा का औद्योगिक चेहरा: माइका दम तोड़ा, स्टील उद्योग बना सहारा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।