विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोडरमा में शिक्षक के निलंबन पर भड़कीं छात्राएं, सर को स्कूल से बाहर जाने से रोका; वापस अंदर खींच ले गईं

Published: Wed, 04 Nov 2026 12:16 PM (IST)

झुमरीतिलैया के सीडी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक शशि भूषण सिंह के निलंबन के विरोध में छात्राओं ने हंगामा ...और पढ़ें

HighLights

  1. छात्राओं ने निलंबित शिक्षक को स्कूल से जाने से रोका।

  2. शशि भूषण सिंह के निलंबन के विरोध में जमकर हंगामा किया।

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। शहर स्थित सीडी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में बुधवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब प्रभारी प्रधानाध्यापक शशि भूषण सिंह के निलंबन के विरोध में छात्राएं सड़क पर उतर आईं।

निलंबन आदेश मिलने के बाद विद्यालय से बाहर निकल रहे शशि भूषण सिंह को छात्राओं ने रोक लिया और उन्हें वापस खींचकर विद्यालय के अंदर ले गईं। इस दौरान छात्राओं ने जमकर हंगामा किया और विभागीय कार्रवाई वापस लेने की मांग की।

koderma hungama

छात्राओं का कहना था कि शशि सर के विद्यालय में पदस्थापित होने के बाद पठन-पाठन की व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। साथ ही विद्यालय का शैक्षणिक परिणाम भी बेहतर हुआ है। ऐसे में उन्हें बेवजह विद्यालय से हटाया जा रहा है। छात्राओं ने कहा कि वे अपने शिक्षक का निलंबन वापस लेने तक विरोध जारी रखेंगी। शशि भूषण सिंह को विद्यालय से बाहर निकलते देख छात्राएं अचानक उग्र हो गईं।

koderma notice

उन्हें रोकने की आपाधापी में कुछ देर के लिए विद्यालय परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान कई छात्राओं को मामूली चोटें भी आईं। बाद में शशि भूषण सिंह के विद्यालय के अंदर लौटने के बाद माहौल शांत हुआ। हंगामे और भगदड़ की सूचना पर पुलिस भी विद्यालय पहुंची।

koderma hungama

उल्लेखनीय है कि गत 2 नवंबर को जिला शिक्षा पदाधिकारी, कोडरमा की ओर से कार्यालय आदेश जारी कर शशि भूषण सिंह को विभागीय आदेशों के उल्लंघन के आरोप में निलंबित किया गया था। निलंबन से संबंधित संचिका पर उपायुक्त कोडरमा का अनुमोदन भी प्राप्त बताया गया है। विभागीय कार्रवाई के बाद विद्यालय की छात्राओं में भारी नाराजगी देखी गई। 

koderma hungama

यह भी पढ़ें- बल‍िया में विद्यालय की छत पर म‍िडडे मील के ल‍िए लौकी तोड़ने चढ़े छात्र की करंट से मौत, ग्रामीणों का हंगामा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।