विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोडरमा में स्कूली बच्चों से भरी ओमनी अचानक सड़क पर पलटी, चार बच्चे घायल; एक को लगी गंभीर चोट

Published: Wed, 23 Sep 2026 11:43 AM (IST)

कोडरमा के तिलैया डैम ओपी क्षेत्र में स्कूली बच्चों से भरी एक ओमनी वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना ...और पढ़ें

तिलैया डैम ओपी क्षेत्र में स्कूली ओमनी वैन पलटी।

तिलैया डैम ओपी क्षेत्र में स्कूली ओमनी वैन पलटी।

HighLights

  1. तिलैया डैम ओपी क्षेत्र में स्कूली ओमनी वैन पलटी।

  2. दुर्घटना में चार स्कूली बच्चे हुए गंभीर रूप से घायल।

संवाद सूत्र, चंदवारा (कोडरमा)। कोडरमा जिले के तिलैया डैम ओपी क्षेत्र अंतर्गत हरली पावर सबस्टेशन के समीप बुधवार की सुबह स्कूली बच्चों से भरी एक ओमनी वाहन ( जेएच10ए4/6542) अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में वाहन सवार चार स्कूली बच्चे घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल घायल बच्चों को वाहन से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के बाद तिलैया स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां सभी घायल बच्चों का इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार सुबह मारुति ओमनी वाहन में स्कूली बच्चे सवार होकर जा रहे थे।

WhatsApp Image 2026-09-23 at 11.27.42 AM

इसी दौरान हरली पावर सबस्टेशन के समीप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन पर एपीएस,भादोडीह लिखा हुआ है। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों के अनुसार, वाहन के अंदर बच्चों के बैठने के लिए लोहे से बने दो बेंच लगाए गए थे। ग्रामीणों ने वाहन की स्थिति को देखते हुए उसके काफी पुराना होने की बात भी कही।

Untitled design (13)

दुर्घटना में घायल बच्चों में अमन कुमार (8), साधिका (8) समेत दो अन्य बच्चे शामिल हैं। इनमें एक बच्चे के माथे में गंभीर चोटें आई है। सभी घायल बच्चों का इलाज तिलैया के निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें- कोडरमा में करम डाल विसर्जन के लिए नदी पहुंचे थे ग्रामीण, अचानक भंवरों ने बोला हमला; बच्चों समेत दर्जनों लोग घायल

यह भी पढ़ें- कोडरमा में करमा महोत्सव में थिरक रही थी रानी, सड़क पर आते ही मौत से थम गई जिंदगी