विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शॉर्ट सर्किट से पैसेंजर ट्रेन के आखिरी डिब्बे में लगी आग, कोडरमा स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

Published: Thu, 24 Sep 2026 04:27 PM (IST)

कोडरमा जंक्शन पर कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन की अंतिम बोगी में अचानक आग लग गई, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।

शॉर्ट सर्किट से पैसेंजर ट्रेन के आखिरी डिब्बे में लगी आग, कोडरमा स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

शॉर्ट सर्किट से पैसेंजर ट्रेन के आखिरी डिब्बे में लगी आग, कोडरमा स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

HighLights

  1. कोडरमा जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन की अंतिम बोगी में आग लगी।

  2. यात्रियों ने धुआं देखकर रेलकर्मियों को तुरंत सूचना दी।

  3. खाली बोगी को अलग कर आग पर काबू पाया गया, हादसा टला।

संवाद सहयोगी, कोडरमा। कोडरमा जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर गुरुवार को कोडरमा-हजारीबाग-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन की अंतिम बोगी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन संख्या 53373 कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर शाम 3:15 बजे कोडरमा स्टेशन से रवाना होने वाली थी।

इससे कुछ देर पहले ही यात्रियों ने ट्रेन की अंतिम बोगी से धुआं निकलते देखा और इसकी सूचना रेलकर्मियों को दी। सूचना मिलते ही रेलकर्मी हरकत में आए और आग लगी अंतिम बोगी को ट्रेन से काटकर अलग कर दिया। इसके बाद आरपीएफ कर्मियों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।

WhatsApp Image 2026-09-24 at 4.20.21 PM

प्राथमिक तौर पर सात फायर स्टिंगर तथा रेल परिसर में लगे नल से पाइप के सहारे आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग को पूरी तरह बुझाया।

राहत की बात यह रही कि जिस अंतिम कोच में आग लगी थी, वह दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित था और उसमें एक भी यात्री सवार नहीं था। ट्रेन की अन्य बोगियों में यात्री अपनी सीटों पर बैठे हुए थे। समय रहते आग का पता चलने और अंतिम कोच को अलग किए जाने से बड़ा हादसा टल गया।

WhatsApp Image 2026-09-24 at 4.20.22 PM

बैठे यात्रियों को आने लगी जलने की बू

ट्रेन में सवार यात्रियों ने बताया कि बैठने के दौरान अचानक उन्हें कुछ जलने की बू आने लगी। बाहर निकलकर देखने पर उनके पीछे वाली अंतिम बोगी से तेज धुआं निकलता दिखाई दिया। इसके बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और रेलकर्मियों को इसकी जानकारी दी गई।

स्टेशन मास्टर विकास कुमार ने बताया कि ट्रेन कुछ ही देर में रवाना होने वाली थी। इसी दौरान यात्रियों ने अंतिम बोगी से धुआं निकलने की जानकारी दी।

WhatsApp Image 2026-09-24 at 4.20.22 PM (1)

रेलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की। बाद में फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पूरी तरह बुझा दी।

आग बुझाने के दौरान आरपीएफ प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ कर्मी भी मौके पर मौजूद रहे। रेल कर्मियों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी का प्रतीत हो रहा है।

यह भी पढ़ें- 9 अक्टूबर तक टाटानगर की जगह आदित्यपुर से चलेंगी चार मेमू ट्रेनें, बदला गया टर्मिनल

यह भी पढ़ें- यूपी-बिहार होते हुए कोलकाता जाएगी फुल AC स्पेशल ट्रेन, बनारस वालों को भी मिलेगी राहत; चेक करें शेड्यूल