Move to Jagran APP

Jharkhand Politics: हेमंत सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार में शामिल, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का आरोप

Jharkhand News झारखंड के कोडरमा में भाजपा नेताओं ने हेमंत सोरेन की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जमकर आरोप लगाए। हेमंत सरकार को लूट का पर्याय बताया। कहा कि विकास ठप है और सरकार मौज कर रही है।

By Jagran NewsEdited By: M EkhlaquePublished: Wed, 23 Nov 2022 04:38 PM (IST)Updated: Wed, 23 Nov 2022 04:39 PM (IST)
Koderma News: कोडरमा में डीसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते भाजपा नेता व कार्यकर्ता।

कोडरमा, जागरण संवाददाता। हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ... नारे के साथ आज बुधवार को कोडरमा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान जिला मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। मौके पर केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, धनबाद के सांसद पीएन सिंह और विधायक डा नीरा यादव मुख्य रूप से मौजूद थीं। कोडरमा के बजरंगबली चौक से आक्रोश मार्च निकाला गया, जो जिला मुख्यालय के पास एक जनसभा में तब्दील हो गई। यहां भाजपा नेताओं ने हेमंत सरकार को जमकर कोसा। भ्रष्टाचार का प्रतीक बताया। यही नहीं विकास विरोधी करार दिया।

loksabha election banner

परिवार के लिए काम कर रहे हेमंत सोरेन : अन्नपूर्णा देवी

इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि हेमंत सोरेन पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने समन जारी किया है। लोगों को रोजगार देने की दावा करने वाली इस सरकार के मुखिया अपने और अपने परिवार के लिए स्वरोजगार कर रहे हैं। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झारखंड सरकार और उसके सभी मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। एक एक कर सभी मंत्रियों की पोल खुल रही है। जिस तरह से यहां भ्रष्टाचार का ग्राफ बढ़ा है, इससे लगता है कि आने वाले समय में झारखंंड काफी पीछे चला जाएगा।

झारखंड में इस वक्त चहुंओर मची है लूट : पीएन सिंह

धनबाद के सांसद पीएन सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश है, जो इस प्रदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से सड़कों पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में लोहा चोरी, खनिज चोरी, पत्थर चोरी हो रही है, जिससे मंत्री और सरकारी अधिकारी मालामाल हो रहे हैं। इस भ्रष्टाचार को रोकने के लिए हेमंत सोरेन सरकार कोई पहल नहीं कर रही है। चहुंओर लूट मची है। खनिज संपदा और झारखंड सरकार के खजाने की बेधड़क लूट हो रही है। जनता के सवाल और समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान नहीं है।

जनता को रोजगार देने में सरकार विफल : नीरा यादव

प्रदर्शन के दौरान सभा को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक डा नीरा यादव ने कहा कि झारखंड सरकार से राज्य की जनता त्रस्त हो चुकी। अगर जरूरत पड़ी तो इस सरकार को उखाड़ने के लिए इससे भी विशाल आंदोलन किया जाएगा। विधायक ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार का जनता से कोई लगाव नहीं है। सरकार जनता के विकास के लिए कोई काम नहीं कर रही है। सरकार पूरी तरह से आदिवासी विरोधी कार्य कर रही है। इस सरकार में विकास के सारे कार्य ठप पड़ गए हैं। हेमंत सोरेने सरकार लोगों को रोजगार देने में असफल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.