विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पेंशन के लिए अब कोषागार की दौड़ नहीं, डाकिया घर आकर बनाएगा जीवित प्रमाणपत्र; देने होंगे 70 रुपये

Published: Wed, 18 Nov 2026 04:42 PM (IST)

डाक विभाग ने पेंशनरों के लिए घर बैठे जीवित प्रमाणपत्र बनवाने की सुविधा शुरू की है, जिससे उन्हें कोषागार की ...और पढ़ें

फोटो सोर्स- AI द्वारा बनाई गई तस्वीर।

फोटो सोर्स- AI द्वारा बनाई गई तस्वीर।

HighLights

  1. डाक विभाग ने घर बैठे जीवित प्रमाणपत्र सेवा शुरू की।

  2. मात्र 70 रुपये में डाकिया घर आकर आवेदन करेगा।

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया। पेंशन पाने के लिए हर वर्ष कोषागार में जीवित प्रमाणपत्र जमा करना जरूरी होता है। इन दिनों प्रमाणपत्र जमा करने के लिए बुजुर्गों को सुबह से शाम तक कतार में लगना पड़ रहा है। अब डाक विभाग की
मदद से पेंशनर घर बैठे यह प्रमाणपत्र बनवा सकते हैं।

इसके लिए पेंशनर को नजदीकी डाकघर या डाकिया से संपर्क करना होगा। डाकिया घर पहुंचकर आधार संख्या, मोबाइल नंबर और पेंशन का विवरण लेकर ऑनलाइन आवेदन करेगा। इस सेवा के लिए 70 रुपये शुल्क देना होगा। आवेदन के बाद संबंधित मोबाइल नंबर पर एसएमएस आएगा और कुछ दिन में डिजिटल जीवित प्रमाणपत्र जारी होगा।

इसकी डिजिटल प्रति संबंधित विभाग तक पहुंच जाएगी। अब तक पेंशनरों को नवंबर में जीवित प्रमाणपत्र जमा करने के लिए संबंधित कार्यालय जाना पड़ता था। भीड़ और लंबी कतारों के कारण उन्हें परेशानी होती थी। डाक विभाग की इस सुविधा से कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी।

डाक विभाग की सेवा का लाभ पोस्ट इन्फो ऐप और पोर्टल के माध्यम से भी लिया जा सकता है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की कोडरमा शाखा से भी यह सुविधा उपलब्ध है। चलने-फिरने में असमर्थ पेंशनरों को इससे विशेष राहत मिल रही है। विभाग के अनुसार, कोडरमा के पेंशनर नजदीकी डाकघर या डाक सेवक से संपर्क कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन भी किया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें- Jharkhand Breaking: झारखंड में SIR की समय सीमा फिर बढ़ी, अब 22 दिसंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।