विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रक्षक बना भक्षक! कोडरमा में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार

By Anup SinhaEdited By: Mansi Kumari
Published: Thu, 03 Sep 2026 12:47 PM (IST)

कोडरमा के लोकाई में एक नाबालिग किशोरी ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पिता ...और पढ़ें

कोडरमा में पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप।

कोडरमा में पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप।

HighLights

  1. कोडरमा में पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप।

  2. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।

संवाद सहयोगी, कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र के लोकाई में पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक नाबालिग किशोरी ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित पिता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आज न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि पीड़िता की उम्र करीब 17 वर्ष है। आरोप है कि उसके पिता ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद किशोरी की मां ने इसका विरोध किया और मामले की सूचना कोडरमा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता का बयान दर्ज कराया जा रहा है और मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में 16 साल की किशोरी को शराब पिलाने के बाद सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपित गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में सड़क किनारे खेत में मिली महिला की नग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

यह भी पढ़ें- बोकारो के कसमार में खेत में शौच के लिए गई युवती से दुष्कर्म, मां की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- दुष्कर्म के बाद बाल विवाह, फिर दोबारा दरिंदगी; मेरठ में पति समेत 9 लोगों पर मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें- मीरा स्याल का चौंकाने वाला खुलासा, 80 के दशक में मशहूर अभिनेता ने की थी दुष्कर्म करने की कोशिश