विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में सड़क किनारे खेत में मिली महिला की नग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Published: Thu, 03 Sep 2026 08:53 AM (IST)

गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खेत में एक महिला का नग्न शव मिलने से हड़कंप मच गया। ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. झंगहा के गहिरा गांव में महिला का नग्न शव मिला।

  2. पुलिस को दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका है।

  3. शव के पास मोबाइल, चप्पल, लोअर बरामद हुए।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। झंगहा थाना क्षेत्र के गहिरा गांव के भूमिहार टोला में गुरुवार सुबह सड़क किनारे खेत में एक महिला की नग्न लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के जिलों की पुलिस से संपर्क कर पहचान कराने का प्रयास कर रही है। अशंका है की दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर शव फेका गया है।

गुरुवार सुबह कुछ लोग मार्निंग वाक के लिए निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे खेत में पड़े शव पर पड़ी। महिला का शव नग्न अवस्था में देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सूचना मिलने पर झंगहा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की।

पुलिस की छानबीन के दौरान शव से कुछ दूरी पर एक मोबाइल फोन, चप्पल और लोअर मिला। पुलिस ने सभी सामान कब्जे में ले लिया है। मोबाइल फोन की मदद से महिला की पहचान और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र भी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। बताया जा रहा है कि महिला के गले पर चोट के निशान मिले हैं। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका से भी जांच कर रही है। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस के इंजन का टूटा पेंटो, ट्रेनों का संचालन एक घंटा ठप

पुलिस को यह भी आशंका है कि महिला की हत्या कहीं और करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया हो। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में बड़े भाई को फोन करने के बाद युवक ने लगाई फांसी, 6 महीने पहले हुई थी शादी