विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बोकारो के कसमार में खेत में शौच के लिए गई युवती से दुष्कर्म, मां की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

Published: Thu, 03 Sep 2026 07:39 AM (IST)

बोकारो के कसमार में 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म का आरोपी। (फोटो जागरण)

पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म का आरोपी। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. कसमार में 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला।

  2. पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल।

  3. आरोपी को न्यायिक हिरासत में तेनुघाट जेल भेजा गया।

संवाद सहयोगी, कसमार(बोकारो)। खेत में शौच के लिए गई एक नाबालिग के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया है कि सोमवार को 11:30 बजे दिन में उनकी 10 वर्षीय बेटी स्कूल से घर लौटी थी। घर पर नाश्ता करने के बाद वह पास के खेत की तरफ शौच के लिए गई थी। करीब 10-15 मिनट बीत जाने के बाद भी जब बेटी घर वापस नहीं लौटी, तो स्वजनों को चिंता बढ़ी।

मां बच्ची को खोजने घर से बाहर निकली ही थी कि खेत की दिशा से बच्ची के जोर-जोर से रोने और चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनते ही मां बदहवास खेत की ओर दौड़ी।

मौके पर जब मां पहुंची तो वहां का नजारा देखकर सन्न रह गई। आरोपी युवक बच्ची के दुष्कर्म कर रहा था। आरोपित बच्ची की मां को मौके पर देखकर भाग गया।

कसमार थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित को अदालत के आदेश पर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में तेनुघाट जेल भेज दिया। पकड़ा गया आरोपी बच्ची के गांव का ही 32 वर्षीय युवक है। घटना के बाद से गांव में काफी आक्रोश का माहौल था।

बच्ची के साथ दुष्कर्म की शिकायत मिलते ही आरोपित को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर इसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में बाकी कानूनी प्रक्रिया का पूरी की जा रही है।

-

कुंदन कुमार,थाना प्रभारी, कसमार