रेलवे में बड़ा बदलाव, अब कारीगर नहीं कहलाएंगे ट्रैक कर्मचारी; 4 ग्रेड में बनेगा नया कैडर
रेलवे ने पटरियों की मरम्मत करने वाले कर्मचारियों के लिए मल्टी-स्किल्ड ट्रैक टेक्नीशियन (MSTT) नामक एक नया एकीकृत कैडर बनाया ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।
HighLights
रेलवे ने ट्रैक कर्मचारियों के लिए नया एकीकृत कैडर बनाया।
कर्मचारी अब मल्टी-स्किल्ड ट्रैक टेक्नीशियन (MSTT) कहलाएंगे।
संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। रेलवे में पटरियों की मरम्मत और रखरखाव करने वाले इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों की अलग-अलग श्रेणियां खत्म कर एक नया कैडर बनाया जाएगा। रेलवे बोर्ड के निर्णय के बाद ये कर्मचारी मल्टी-स्किल्ड ट्रैक टेक्नीशियन (एमएसटीटी) कहलाएंगे।
अभी इन श्रेणियों के कर्मचारी कारीगर कहलाते हैं। वेतनमान के आधार पर उनके चार ग्रेड होंगे। रेलवे बोर्ड के एग्जीक्यूटिव निदेशक शत्रुघ्न बेहरा ने 5 नवंबर को सभी जोनल रेलवे को 20 नवंबर तक प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया। बोर्ड ने विलय की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 20 नवंबर 2026 की समयसीमा भी तय की है।
इसके लिए टेक्नीशियन (ट्रैक) नाम से नया कैडर गठित किया गया है। नई व्यवस्था में पी-वे (स्थाई पथ) के आर्टिसन
कर्मचारियों को चार ग्रेड में रखा जाएगा। पे लेवल-2 के कर्मचारी टेक्नीशियन (ट्रैक) ग्रेड-3, पे लेवल-4 के कर्मचारी ग्रेड-2, पे लेवल-5 के कर्मचारी ग्रेड-1 और पे लेवल-6 के कर्मचारी सीनियर टेक्नीशियन (ट्रैक) कहलाएंगे।
संबंधित पे लेवल के सभी मौजूदा पी-वे आर्टिसन पद नए कैडर में समाहित होंगे।
जोनल रेलवे को इंजीनियरिंग विभाग के पी-वे सेक्शन में कार्यरत सभी आर्टिसन कैडरों की पहचान कर उनके पदों और कर्मचारियों को नई कैडर आइडी में स्थानांतरित करना होगा। रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सिविल इंजीनियरिंग विभाग के अन्य क्षेत्रों में कार्यरत समान नाम वाले कारीगर इसमें शामिल नहीं होंगे। ब्रिज और वर्क्स सेक्शन में तैनात वेल्डर, लोहार, बढ़ई, पेंटर और राजमिस्त्री इस विलय का हिस्सा नहीं होंगे।
रेलवे के मुताबिक, अलग-अलग श्रेणियां खत्म होने से कर्मचारियों को जरूरत और कार्यकुशलता के अनुसार तकनीकी कामों में तैनात करना आसान होगा। इससे ट्रैक की मरम्मत और रखरखाव भी अधिक व्यवस्थित ढंग से किया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें- छठ यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, दिल्ली से आज पूर्व दिशा के लिए चलेंगी 31 विशेष ट्रेन
यह भी पढ़ें- छठ पूजा पर रेलवे की खास तैयारी, यात्रियों की भीड़ को देखते हुए फिरोजपुर मंडल चला रहा 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।