विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन का ऐलान; झारखंड में इन 4 स्टेशनों पर ठहराव

Published: Fri, 02 Oct 2026 08:45 AM (IST)

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा से खातीपुरा (जयपुर) के ...और पढ़ें

हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन त्योहारों के लिए चलेगी।

हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन त्योहारों के लिए चलेगी।

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने हावड़ा से खातीपुरा (जयपुर) के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। धनबाद रेल मंडल के वरीय वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 11 अक्टूबर से 29 नवंबर तक किया जाएगा।

ट्रेन संख्या 03007 हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल प्रत्येक रविवार को हावड़ा से रात 23:55 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन पूर्वाह्न 11:30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। झारखंड में यह ट्रेन मधुपुर, न्यू गिरिडीह, जमुआ और कोडरमा स्टेशनों पर रुकेगी।

हावड़ा से खुलकर यह सोमवार सुबह 04:30 बजे मधुपुर, 05:53 बजे न्यू गिरिडीह और 06:25 बजे जमुआ पहुंचेगी, जहां इन स्टेशनों पर दो मिनट का ठहराव होगा। इसके बाद यह सुबह 07:50 बजे कोडरमा पहुंचेगी और 07:55 बजे गया के लिए रवाना होगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 03008 खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल 13 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक कुल आठ फेरे लगाएगी। यह मंगलवार को खातीपुरा से 18:30 बजे खुलकर तीसरे दिन सुबह 05:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन रात 20:30 बजे कोडरमा पहुंचेगी और 20:35 बजे रवाना होगी।

इसके अलावा जमुआ में 21:48 बजे, न्यू गिरिडीह में 22:30 बजे और मधुपुर में 23:28 बजे दो-दो मिनट रुकते हुए गंतव्य के लिए निकलेगी। इस ट्रेन में सामान्य, द्वितीय, शयन और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। 

यह भी पढ़ें- 4 अक्टूबर से मधुपुर-जसीडीह रेलखंड पर 36 दिन ट्रैफिक ब्लाक; जसीडीह-झाझा मेमू सह‍ित कई ट्रेन रद, आसनसोल मेमू रीशेड्यूल

यह भी पढ़ें- कोलकाता-वडोदरा स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को राहत! दुर्गापुर, आसनसोल, जसीडीह व झाझा में भी ठहराव; शेड्यूल व टाइम जानें