विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नींद की झपकी और आमने-सामने भिड़ गए 2 ट्रक, उड़े केबिन के परखच्चे; कोडरमा-गिरिडीह मार्ग पर 1 ड्राइवर की मौत

Published: Tue, 10 Nov 2026 08:35 AM (IST)

कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर नवादा के समीप दो ट्रकों की सीधी भिड़ंत में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

आमने-सामने भिड़ गए 2 ट्रक

आमने-सामने भिड़ गए 2 ट्रक

HighLights

  1. कोडरमा-गिरिडीह मार्ग पर दो ट्रकों की सीधी भिड़ंत हुई।

  2. हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

  3. नींद की झपकी को दुर्घटना का मुख्य कारण बताया गया।

जागरण संवाददाता, कोडरमा। कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर नवादा और पुरनाडीह के समीप दो ट्रकों के बीच जोरदार सीधी भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

नींद की झपकी बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना का मुख्य कारण संभवतः एक चालक को अचानक नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। एक ट्रक सामग्री लेकर बिहार की दिशा में जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रक खाली था।

WhatsApp Image 2026-11-10 at 8.13.18 AM

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के अगले हिस्से (केबिन) पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए।

यातायात हुआ बाधित, सड़क किनारे से निकले वाहन

हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई। सड़क पर ट्रकों का मलबा बिखरने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई और गाड़ियां धीमी गति से सड़क किनारे से रेंगती हुई निकलती रहीं। सुबह घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच में जुटी पुलिस

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

WhatsApp Image 2026-11-10 at 8.13.17 AM

सुबह तक पुलिस बल घटनास्थल पर मुस्तैद रहा और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर मार्ग पर यातायात सामान्य कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- कोडरमा में फिल्मी चेज का खौफनाक अंत, कोयला लदे 12 चक्का ट्रक ने पुलिस गाड़ी को रौंदा;जवान घायल


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।