विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद से दिल्ली का सफर होगा आसान, नवंबर में फिर चलेगी स्पेशल ट्रेन; इन स्टेशनों पर भी ठहराव

Published: Sat, 07 Nov 2026 10:07 AM (GMT+05:30)

रेलवे ने त्योहारों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए धनबाद-दिल्ली स्पेशल ट्रेन (03309-03310) का परिचालन 7 से 29 ...और पढ़ें

धनबाद-दिल्ली स्पेशल ट्रेन का परिचालन त्योहारों के लिए फिर से शुरू।

धनबाद-दिल्ली स्पेशल ट्रेन का परिचालन त्योहारों के लिए फिर से शुरू।

HighLights

  1. धनबाद-दिल्ली स्पेशल ट्रेन का परिचालन त्योहारों के लिए फिर से शुरू।

  2. यह विशेष ट्रेन 7 से 29 नवंबर 2026 तक संचालित होगी।

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। त्योहारों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने धनबाद-दिल्ली-धनबाद स्पेशल ट्रेन का परिचालन फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 03309-03310 का परिचालन सात से 29 नवंबर 2026 तक होगा। इससे कोडरमा, हजारीबाग रोड और पारसनाथ सहित विभिन्न स्टेशनों के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में राहत मिलेगी।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 03309 धनबाद-दिल्ली स्पेशल प्रत्येक शनिवार को सात, 14, 21 और 28 नवंबर को चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 03310 दिल्ली-धनबाद स्पेशल प्रत्येक रविवार को आठ, 15, 22 और 29 नवंबर को परिचालित होगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन को माधो सिंह और ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। धनबाद से दिल्ली जाने वाली ट्रेन माधो सिंह में शाम 6:58 बजे और ज्ञानपुर रोड में शाम 7:10 बजे पहुंचेगी। वापसी में दिल्ली-धनबाद स्पेशल ज्ञानपुर रोड में रात 12:24 बजे और माधो सिंह में 12:55 बजे पहुंचेगी। ज्ञात हो कि करीब तीन माह पूर्व इस ट्रेन का परिचालन बंद कर दिया गया था।

सांसदों की बैठक में इसके पुनः परिचालन और ठहराव की मांग उठाई गई थी। हाजीपुर रेलवे बोर्ड ने मांग पर गंभीरता दिखाते हुए ट्रेन का परिचालन फिर से शुरू किया है। यह ट्रेन पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया और अनुग्रह नारायण रोड होते हुए दिल्ली जाएगी। 

यह भी पढ़ें- त्योहारी सीजन में रेलवे की सौगात, पंजाब से बिहार के लिए चल रहीं 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; चेक करें लिस्ट

यह भी पढ़ें- दिवाली-छठ पूजा के लिए 71 स्पेशल ट्रेन: यात्रियों के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा, CCTV से सुरक्षा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।