विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

15 साल की उम्र में छूटा परिवार, सोशल मीडिया ने मिलाया; लद्दाख से 30 साल बाद झारखंड लौटेगा सुरेंद्र

Published: Tue, 03 Nov 2026 02:23 PM (IST)

15 साल की उम्र में घर से निकला एक युवक 30 साल बाद सोशल मीडिया के जरिए अपने परिवार से ...और पढ़ें

एआई से बनाई गई तस्वीर

एआई से बनाई गई तस्वीर

HighLights

  1. युवक 15 साल की उम्र में घर से निकला था।

  2. 30 साल बाद सोशल मीडिया से परिवार से जुड़ा।

  3. पिता की मृत्यु की खबर सुनकर युवक आहत हुआ।

संवाद सूत्र, रनिया। महज 15 वर्ष की उम्र में काम करने घर से निकला एक युवक समय के साथ अपने परिवार से बिछड़ गया। घर लौटने के लिए उसने कई बार कोशिश की, लेकिन वर्षों तक अपने माता-पिता से संपर्क नहीं हो सका।

करीब 30 साल बाद रविन्द्र बड़ाइक के सोशल मीडिया के जरिए उसे अपने गांव और परिवार से संपर्क करने की उम्मीद जगी। हालांकि, जब उसे अपने पिता की मृत्यु की सूचना मिली, तो वह आहत हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र सिंह (46 वर्ष) जयपुर पंचायत के किशुनपुर गांव के खुदबीर का रहने वाला है। उसकी मां का नाम कलावती देवी है।

C-573-1-RCH1068-352227

सुरेंद्र वर्ष 1995 में काम करने के लिए हिमाचल प्रदेश गया था। उस समय उसकी उम्र महज 15 वर्ष थी। इसके बाद धीरे-धीरे उसका अपने घरवालों से संपर्क टूट गया। उसने कई बार घर लौटने की कोशिश की, लेकिन अपने परिवार तक नहीं पहुंच सका।

सोशल मीडिया वीडियो से मिली गांव की जानकारी

दो दिन पूर्व सोशल मीडिया पर किशुनपुर गांव के खुदबीर में पानी की समस्या को लेकर बनाया गया एक वीडियो उसकी नजर में आया। वीडियो देखने के बाद उसने संबंधित सोशल मीडिया आईडी को फॉलो किया और रविंद्र बड़ाईक का मोबाइल नंबर निकालकर उनसे संपर्क किया। सुरेंद्र ने उनसे अपने माता-पिता से बात कराने की इच्छा जताई और अपने गांव का नाम व पता बताया।

वर्तमान में सुरेंद्र लद्दाख में चीन की सीमा के पास है। वर्षों बाद अपने परिवार से संपर्क होने की उम्मीद जगी थी, लेकिन पिता की मृत्यु की खबर सुनकर वह काफी दुखी हो गया। तीन दशक से अधिक समय तक अपनों से दूर रहने के बाद सोशल मीडिया उसके लिए अपने गांव तक पहुंचने का माध्यम बना।

यह भी पढ़ें- झारखंड में परिवहन क्रांति के 25 वर्ष: हवाई उड़ानें बढ़ीं, रेल परियोजनाओं में सुस्ती और इलेक्ट्रिक वाहनों का उदय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।