खूंटी में अफीम और डोडा तस्करी करते दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त
खूंटी पुलिस ने अफीम और पिसा डोडा की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास ...और पढ़ें

खूंटी पुलिस ने अफीम और पिसा डोडा तस्करों को गिरफ्तार किया।
संवाद सहयोगी, खूंटी। एनडीपीएस थाना खूंटी की पुलिस ने अवैध अफीम और पिसा हुआ डोडा की खरीद-बिक्री एवं परिवहन के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1.245 किलो अफीम जैसा पदार्थ, आठ किलो पिसा हुआ डोडा, एक पिकअप वाहन और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तोरपा रोड स्थित कुंजला-जोरदाग मार्ग पर यह कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपितों में राजकुमार गिरी (40) और कंदरा मुंडा उर्फ कांदू (31 वर्ष) शामिल हैं। गिरफ्तार राजकुमार गिरी मूल रूप से तरवागढ़ा, थाना हंटरगंज, जिला चतरा का निवासी है और वर्तमान में टेल्को, जमशेदपुर में रह रहा था। वही कंदरा मुंडा और कांदू अड़की थाना क्षेत्र के बारुहातू टोला उलीपीड़ी का रहने वाला है।
इस संबंध में एनडीपीएस थाना खूंटी में एनडीपीएस अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस बरामद मादक पदार्थ के स्रोत और इसके परिवहन से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।
