विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी मांगने वाले दो गिरफ्तार, हथियार और पर्चे बरामद

Published: Mon, 23 Nov 2026 12:03 PM (IST)

पुलिस ने खूंटी जिले में PLFI के नाम पर लेवी मांगने वाले दो सक्रिय सदस्यों संजू मांझी और अंकुश बागे को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस की गिरफ्त में आरोपित। (जागरण)

पुलिस की गिरफ्त में आरोपित। (जागरण)

HighLights

  1. PLFI के दो सक्रिय सदस्य खूंटी में गिरफ्तार हुए।

  2. हथियार, कारतूस, मोटरसाइकिल और PLFI पर्चे बरामद।

  3. निर्माण कार्यों में लेवी मांगने की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार।

संवाद सूत्र, खूंटी। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यों में पीएलएफआई के नाम पर पर्चा फेंककर लेवी मांगने के मामले में पुलिस ने संगठन के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों में रनिया थाना क्षेत्र के कैलो गांव निवासी संजू मांझी (24) और अंकुश बागे उर्फ दोंदो (24) शामिल हैं। इनके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और पीएलएफआई के तीन पर्चे बरामद किए गए हैं। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

एसपी के अनुसार, 13 नवंबर को तपकरा थाना क्षेत्र के कमड़ा मोड़ स्थित आवासीय विद्यालय और 15 नवंबर को पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र में वीकेएस कंस्ट्रक्शन के सड़क निर्माण कार्य स्थल पर पीएलएफआई का पर्चा फेंककर ठेकेदारों से लेवी मांगी गई थी।

घटनाओं के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, तोरपा के नेतृत्व में टीम गठित कर तपकरा, रनिया और आनंदपुर पुलिस संयुक्त रूप से छापामारी कर रही थी।

इसी क्रम में 21 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि तीन व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल से जयपुर, कैलो की ओर से रनिया आ रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से हथियार, कारतूस और अन्य सामान बरामद हुए।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपितों ने तपकरा थाना कांड संख्या 10/26 और आनंदपुर थाना कांड संख्या 20/26 में लेवी मांगने की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

इस संबंध में रनिया थाना कांड संख्या 39/26 दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले में शामिल अन्य आरोपितों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

छापामारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार सिंह, मनोहरपुर अंचल के अमित रोशन कुल्लु, रनिया थाना प्रभारी श्यामल कुम्भकार, आनंदपुर थाना प्रभारी प्रिंस, तपकरा थाना के कैलाश उरांव सहित तीनों थानों के सशस्त्र बल शामिल थे।

यह भी पढ़ें- गिरिडीह के सरिया में 3 दिन से लापता 6 साल के मासूम का झाड़ी में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।