गिरिडीह के सरिया में 3 दिन से लापता 6 साल के मासूम का झाड़ी में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी
गिरिडीह के सरिया थाना क्षेत्र के भुरकाडीह में 13 नवंबर से लापता 6 वर्षीय शशि कुमार का शव रविवार शाम एक पुलिया के पास झाड़ी से बरामद हुआ है।

रोते- बिलखते परिजन। (जागरण)
HighLights
सरिया के भुरकाडीह से 6 वर्षीय बच्चा लापता था।
लापता बच्चे शशि कुमार का शव झाड़ी से बरामद हुआ।
पुलिस हत्या या दुर्घटना के एंगल से जांच कर रही है।
संवाद सहयोगी, सरिया(गिरिडीह)। सरिया थाना क्षेत्र के परसिया पंचायत अंतर्गत भुरकाडीह टोला से बीते 13 नवंबर की शाम से लापता 6 वर्षीय बच्चे शशि कुमार का शव गांव के ही किनारे एक पुलिया के पास रविवार की शाम एक झाड़ी से बरामद किया गया।
मूल रूप से हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बसरूपुरा का रहने वाला यह बच्चा अपने मौसा के घर रहकर रह रहा था। जो गुरुवार शाम को अचानक गायब हो गया था।
परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। पुलिया के पास बच्चे का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
झाड़ी में मिला शव
बच्चों का शव झाड़ी में मिलने की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सरिया एसडीपीओ धनंजय राम तथा थाना प्रभारी पिंकू कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।
शव को कब्जे में कर अंत्य परीक्षण हेतु भेज दिया गया। इस घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जहां कुछ लोग इसकी हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं,तो वहीं कुछ लोग इसे किसी दुर्घटना का परिणाम मान रहे हैं।
बहरहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन छानबीन शुरू कर दी है।
कोई घटना की सूचना पर भाकपा मेल के राष्ट्रीय कमेटी सदस्य भोला लाल मंडल, पवन महतो समेत दर्जनों लोग पहुंचकर पुलिस से मामले की उद्भेदन कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें- Jharkhand Crime News: 8 साल की बच्ची से रेप के बाद पत्थर से कुचलकर मार डाला, जंगल की झाड़ियों में मिली लाश