खूंटी में रातोंरात साफ हो गई मोबाइल दुकान, छत और सीलिंग काटकर महंगे फोन उड़ा ले गए चोर
खूंटी के भगत सिंह चौक स्थित राज इलेक्ट्रॉनिक मोबाइल दुकान में चोरों ने छत काटकर हजारों रुपये के मोबाइल और ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।
HighLights
खूंटी की मोबाइल दुकान में छत काटकर चोरी।
चोरों ने महंगे मोबाइल और एक्सेसरीज चुराए।
संवाद सहयोगी, खूंटी। शहर के भगत सिंह चौक स्थित मेन रोड पर राज इलेक्ट्रॉनिक मोबाइल दुकान में चोरों ने हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर रात में दुकान की छत का चदरा और सीलिंग काटकर अंदर घुसे और महंगे मोबाइल, एक्सेसरीज सहित मरम्मत के लिए ग्राहकों द्वारा दिए गए कई मोबाइल लेकर फरार हो गए।
दुकान संचालक गौतम ने बताया कि मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो छत और सीलिंग कटी मिली। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर कई महंगे मोबाइल और एक्सेसरीज गायब मिले। इससे उन्हें हजारों रुपये के नुकसान की आशंका है। बताया जाता है कि इससे पहले भी दुकान में चोरी हो चुकी है।
हैरानी की बात है कि दुकान के समीप ही दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण हो रहा है, जहां रात में भी लोगों की आवाजाही रहती है। पुलिस की रात्रि गश्ती के बावजूद मुख्य सड़क पर चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरतलब है कि दुर्गा पूजा के मद्देनजर अपराध नियंत्रण को लेकर खूंटी पुलिस ने एक दिन पहले ही विशेष बैठक की थी।
इसके बावजूद चोरी की घटना से आसपास के दुकानदारों में भय और चिंता का माहौल है। अब चोरों की पहचान, चोरी गए सामान की बरामदगी और पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।
यह भी पढ़ें- खूंटी में ताश खेलने के दौरान विवाद में युवक की फरसे से काटकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच पुलिस को सौंपा
यह भी पढ़ें- डिजिटल होगी झारखंड की स्वास्थ्य सेवा: खूंटी, लातेहार, गुमला और चतरा में 10 बेड के टेली ICU की शुरुआत
