खूंटी सड़क हादसे में सात लोगों की मौत से दुखी हुए CM हेमंत सोरेन, पीड़ित परिवारों के प्रति जताई संवेदना
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खूंटी जिले के कर्रा में हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मौत पर गहरा दुख ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।
HighLights
खूंटी के कर्रा में भीषण सड़क हादसे में सात की मौत।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।
डिजिटल डेस्क, रांची। खूंटी जिले के कर्रा में हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि हादसे में सात लोगों की मृत्यु की हृदयविदारक खबर से मन व्यथित है। उन्होंने मारांग बुरु से दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।
खूंटी के कर्रा में हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मृत्यु की हृदयविदारक खबर से मन व्यथित है। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मारांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर और शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें। हादसे में इलाजरत घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 6, 2026
बता दें कि, झारखंड की राजधानी रांची से सटे खूंटी जिले के कर्रा थानांतर्गत कर्रा-तोरपा मार्ग पर जोने लुदरू मोड़ के समीप गुरुवार की रात करीब 10 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार महिलाओं और तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना से पूरे जिले में शोक की लहर है।
मृतकों में कोशांबी हरिजन कॉलोनी निवासी बिरसा नायक की पत्नी जयंती देवी, उनकी 20 वर्षीय पुत्री अंजली देवी, अंजली का 11 माह का पुत्र सौरभ नायक, मान्हू देवी, 60 वर्षीय पाको देवी, 12 वर्षीय गोलू कुमार और छह वर्षीय तूती कुमारी शामिल हैं। वहीं, इस हादसे में बिरसा नायक की पांच वर्षीय बेटी खुशबू कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसका इलाज खूंटी सदर अस्पताल में चल रहा है।