विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jharkhand: खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने सात लोगों को रौंदा, चार महिलाओं और तीन बच्चों की मौत

By chandrashekhar ChaudharyEdited By: Mritunjay Pathak
Published: Fri, 06 Nov 2026 12:21 AM (IST)

Khunti Road Accident: कर्रा-तोरपा मार्ग पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में चार महिलाओं और तीन बच्चों समेत सात ...और पढ़ें

घायलों का हाल जानने के लिए खूंटी सदर अस्पताल के बाहर जुटे लोग। (फोटो जागरण)

घायलों का हाल जानने के लिए खूंटी सदर अस्पताल के बाहर जुटे लोग। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. खूंटी में भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत

  2. मृतकों में चार महिलाएं और तीन बच्चे शामिल

  3. जोने लुदरू मोड़ के पास बेकाबू ट्रक ने रौंदा

जागरण संवाददाता, खूंटी। झारखंड की राजधानी रांची से सटे खूंटी जिले के कर्रा थानांतर्गत कर्रा-तोरपा मार्ग पर जोने लुदरू मोड़ के समीप गुरुवार की रात करीब 10 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार महिलाओं और तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना से पूरे जिले में शोक की लहर है।

मृतकों में कोशांबी हरिजन कॉलोनी निवासी बिरसा नायक की पत्नी जयंती देवी, उनकी 20 वर्षीय पुत्री अंजली देवी, अंजली का 11 माह का पुत्र सौरभ नायक, मान्हू देवी, 60 वर्षीय पाको देवी, 12 वर्षीय गोलू कुमार और छह वर्षीय तूती कुमारी शामिल हैं। वहीं, इस हादसे में बिरसा नायक की पांच वर्षीय बेटी खुशबू कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसका इलाज खूंटी सदर अस्पताल में चल रहा है।

घटना के संबंध में बिरसा नायक ने बताया कि जोने लुदरू मोड़ के समीप गुरुवार की रात सड़क से थोड़ी दूर एक स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर झाड़ी में जा घुसा था। आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकले और झाड़ी में गिरे स्कूटी चालक को निकालने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान तोरपा की ओर से आ रहे 10 चक्का ट्रक ने वहां जुटे लोगों को रौंद दिया और मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कर्रा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को वाहनों से खूंटी सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने सात लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल बच्ची का इलाज जारी है। घटनास्थल पर तोरपा थाने की पुलिस भी पहुंची थी।

घटना की सूचना मिलने पर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमीर हुसैन भी सदर अस्पताल पहुंचे और घायल बच्ची को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।