विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sita Soren: 5 साल में दोगुनी हो गई हेमंत सोरेन की भाभी की संपत्ति, रखती हैं हथियार और गाड़ियों का शौक; पढ़ें पूरा ब्योरा

Published: Wed, 30 Oct 2024 07:59 AM (IST)

जामताड़ा विधानसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी सीता मुर्मू सोरेन की संपत्ति में पांच साल में दोगुनी वृद्धि हुई है। ...और पढ़ें

सीता सोरेन के पास कितनी है संपत्ति
सीता सोरेन के पास कितनी है संपत्ति

HighLights

  1. 2019 में 4.18 करोड़ रुपये थी सीता सोरेन की चल-अचल संपत्ति
  2. सीता सोरेन के पास 3 आर्म्स और दर्ज हैं छह आपराधिक मामले

जागरण संवाददाता, जामताड़ा। जामताड़ा विधानसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी सीता मुर्मू सोरेन की चल-अचल संपत्ति पांच साल में दोगुनी हो गई। पिछले चुनाव 2019 में उनकी चल-अचल संपत्ति 4.18 करोड़ रुपये थी। इस बार के शपथ पत्र में 8.53 करोड़ बताई गई।

इस बार रांची के हरमू स्थित आवास की कीमत 25.90 लाख रुपये अलग से दिखाया गया है। उनके खाते में राशि में कोई बदलाव नहीं हुआ है। साढ़े आठ लाख रुपये हैं। वाहनों की संख्या बढ़ी है। वर्ष 2022 में स्कोडा चारपहिया वाहन खरीदा गया है। इससे पहले उनके पास छह वाहन थे। इसमें पांच हाइवा था।

उन पर छह आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। अभूषण में 10 ग्राम सोना है। इसमें कोई बदलाव नहीं है। तीन आर्म्स हैं। इसमें एक रायफल, दुर्गा सोरेन के नाम पर 32 बोर का पिस्टल व इटालियन पिस्टल 32 बोर का है। उनकी कुल चल संपत्ति 3.26 करोड़ है। जो पिछली बार 1.59 करोड़ रुपये था।

वहीं, उनकी अचल संपत्ति इस बार 5.26 करोड़ रुपये है। वहीं, पिछली बार 2.59 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति थी। इसमें दिल्ली में आवासीय भवन है। उसके मूल्य में इजाफा हुआ है।

पिछली बार में चास में तीन जगहों पर जमीन का जिक्र था। इस बार जमीन में निवेश किया गया है। ऋण भी चार है। इसकी राशि पांच लाख से अधिक है।

निर्दलीय जोयंतो के पास भाजपा प्रत्याशी से अधिक संपत्ति

नाला विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी जोयंतो बनर्जी की संपत्ति भाजपा प्रत्याशी से अधिक है। उनकी पत्नी व ये दोनों करोड़पति हैं। पिछली बार की तुलना में दोनों की संपत्ति में दोगुनी वृद्धि हुई है।

जोयंतो की चल संपत्ति पिछली बार 13.21 लाख थी जो इस बार 31.29 लाख है। वहीं उनकी पत्नी की संपत्ति पिछली बार 48.38 लाख रुपये थी जो बढ़कर 93.82 लाख रुपये हो गई है।

निर्दलीय सत्यानंद झा की संपत्ति मामूली बढ़ी

नाला से निर्दलीय प्रत्याशी सत्यानंद झा बाटुल की संपत्ति में भी वृद्धि हुई है। पिछली बार चल संपत्ति 15.03 लाख रुपये थी, जो इसबार बढ़कर 15.10 लाख रुपये हो गई है। उनकी आय कर स्रोत केवल पेंशन है। 70 हजार रुपये पेंशन मिलती है। अचल संपत्ति में छह लाख की कमी हुई है।

वर्ष 2019 में 18 लाख रुपये थी, जो इसबार 12 लाख रुपये है। इसका करण बड़े पुत्र का दायित्व उनके उपर से हट गया है। पांच एकड़ कृषि योग्य भूमि भी है। एक एकड़ गैर कृषि योग्य भूमि भी है। पिछली बार दो स्कारपियो था अब एक ही रह गया है। 50 ग्राम सोना है। इसके मूल्य में परिवतन हुआ है। पत्नी के पास 40 ग्राम सोना भी है।

यह भी पढ़ें-

भरी सभा में सीता सोरेन पर अभद्र टिप्पणी, मंत्री इरफान के खिलाफ हुआ एक्शन; कांग्रेस ने भी हेमंत की भाभी को दिया झटका

Jharkhand Politics: इरफान अंसारी के सीता सोरेन पर बिगड़े बोल, भाजपा ने छेड़ा सियासी संग्राम, कहा- माफी मांगें वरना...