Move to Jagran APP

अब खून की सौदेबाजी पर उतर आई हेमंत सरकार : भाजपा

जामताड़ा झारखंड सरकार द्वारा गैर सरकारी अस्पतालों में इलाज करा रहे गरीब मरीजों क

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Dec 2021 07:03 PM (IST)Updated: Thu, 02 Dec 2021 07:03 PM (IST)
अब खून की सौदेबाजी पर उतर आई हेमंत सरकार : भाजपा

जामताड़ा : झारखंड सरकार द्वारा गैर सरकारी अस्पतालों में इलाज करा रहे गरीब मरीजों को पहले ब्लड बैंक से मुक्त ब्लड मुहैया कराया जाता था, लेकिन वर्तमान हेमंत सोरेन की सरकार ने इसके लिए 1050 रुपये निर्धारित कर दिया है। सरकार के इस निर्णय के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा जिला जामताड़ा की ओर से सुभाष चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा पिछड़ा जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद यादव ने किया। जबकि, कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।

loksabha election banner

इस दौरान लोगों की अगुवाई कर रहे वरीय भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि झारखंड सरकार संवेदनहीन हो चुकी है। गरीबों के इलाज पर ब्लड के नाम पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। झारखंड सरकार को सरकारी व गैर सरकारी दोनों ही अस्पतालों में मुफ्त में ब्लड उपलब्ध कराना चाहिए। जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार के इस निर्णय से उनकी गैर जिम्मेदारी का पता चला है। साथ ही इससे यह भी साबित हो गया कि सरकार गरीबों का शोषण करने पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार को तुरंत ही इस फैसले को लोकहित में वापस लेना चाहिए। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को झारखंड की जनता से माफी मांगनी चाहिए। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह, सुकुमार सरखेल, भाजयुमो अध्यक्ष अनूप पांडेय, नगर अध्यक्ष पिटू गुप्ता, संतोष सिंह, पूर्व महामंत्री संटू सिंह, मोहन शर्मा, मनोज सिंह, महामंत्री महेंद्र मंडल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रणजीत राणा, भाजयुमो जिला महामंत्री चंदन राउत, आइटी सेल प्रदीप राउत, दुबराज मंडल, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष धीरज प्रसाद, मंत्री बृजेश राउत, देवबंधु नायक, गौर बाउरी, प्रेम लाल सिंह समेत कार्यकर्तागण मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.