विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आधी रात आंगन से युवती को उठाया, नदी किनारे ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म; जामताड़ा कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

Published: Fri, 25 Sep 2026 06:21 PM (IST)

Jamtara Court ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में राहुल लोहार को 25 साल और राजा लोहार को 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

जामताड़ा कोर्ट ने राहुल लोहार को 25 साल तो राजा को  की दी 20 साल कठोर कारावास की सजा। (प्रतीकात्मक फोटो)

जामताड़ा कोर्ट ने राहुल लोहार को 25 साल तो राजा को की दी 20 साल कठोर कारावास की सजा। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. सामूहिक दुष्कर्म के दोषी राहुल लोहार को 25 साल की सजा।

  2. राजा लोहार को 20 साल कठोर कारावास और अर्थदंड का आदेश।

  3. युवती को आंगन से उठाकर नदी किनारे दुष्कर्म किया गया था।

संवाद सूत्र, जामताड़ा। सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले में अंतिम सुनवाई के पश्चात शुक्रवार को जामताड़ा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण ने आरोपी राहुल लोहार को 25 साल कठोर कारावास और 10000 रुपये अर्थ दंड की सजा मुकर्रर की है। साथ ही अर्थ दंड नहीं देने पर छह साल अतिरिक्त सजा भुगतने का निर्देश दिया है।

वहीं, राजा लोहार को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी में 20 साल तक कठोर कारावास और 8000 रुपये अर्थ दंड की सजा मुकर्रर की है। साथ ही अर्थ दंड नहीं देने पर पांच साल अतिरिक्त सजा भुगतने का निर्देश दिया है।

दोनों आरोपी को भारतीय न्याय संहिता की धारा 332 बी में चार साल कारावास, 5000 अर्थ दंड और अर्थ दंड नहीं देने पर एक साल अतिरिक्त सजा भुगतने का निर्देश दिया है।

घटना के संदर्भ में जानकारी के अनुसार नाला थाना क्षेत्र की एक युवती कुंडहित में अपनी नानी के घर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। युवती रात के समय घर के आंगन में सोई हुई थी।

इसी साल मई में घटी थी घटना, चार महीने में सजा

26 और 27 मई, 2027 के मध्य रात्रि में आरोपी राहुल लोहार और राजा लोहार उसके आंगन में प्रवेश कर युवती को कंधे पर उठाकर कुंडहित के शीला नदी के किनारे एक पेड़ के पास ले गया और राहुल लोहार ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। जबकि राजा लोहार बगल में बैठकर उसे देखता रहा।

अंधेरे में आरोपितों ने युवती का इधर-उधर फेंक दिया था कपड़ा 

रात काफी होने के कारण युवती के शोर-शराबे में कोई नहीं पहुंचा। वहीं आरोपियों ने उसके कपड़े अंधेरे में इधर-उधर फेंक दिए। आरोपियों ने युवती को धमकी भी दी कि अगर घटना के बारे में किसी को जानकारी दी उसे तो जान मारकर फेंक देंगे। किसी तरह पीड़िता दुपट्टा लपेटकर अपने घर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी अपने परिजनों को दी।

परिजनों और गांव वालों के समझाने पर युवती ने 29 मई 2026 को नाला थाना में आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया। इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से आठ गवाहों का बयान न्यायालय में दर्ज कराया गया।

सभी गवाहों का बयान सुनने के पश्चात अदालत ने मामले को सही पाया और आरोपियों की सजा मुकर्रर की है। दोनों आरोपी मंडल कारा में बंद है।

यह भी पढ़ें- जामताड़ा में स्कूल में प्रधानाध्यापक को बंधक बनाकर 5 लाख की रंगदारी मांगी,YouTubers पर गंभीर आरोप

यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्री इरफान के जामताड़ा में 2 करोड़ से बनेगा मॉड्यूलर OT, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सर्जरी की सुविधा