विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना में बड़ा हादसा, काम के दौरान रेलकर्मी के सिर पर गिरा इंजन का भारी हिस्सा

Published: Thu, 19 Nov 2026 04:19 PM (IST)

चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना में काम करते समय एक रेलकर्मी के सिर पर इंजन का भारी हिस्सा गिर गया, जिससे ...और पढ़ें

चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना में बड़ा हादसा (सौ.जागरण)

चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना में बड़ा हादसा (सौ.जागरण)

HighLights

  1. रेलकर्मी रिंकू यादव के सिर पर इंजन का भारी हिस्सा गिरा।

  2. घायल रेलकर्मी खतरे से बाहर, उपचार के बाद हालत स्थिर।

  3. कार्यस्थल सुरक्षा मानकों और वेल्डिंग गुणवत्ता पर उठे सवाल।

संवाद सहयोगी, मिहिजाम (जामताड़ा)। चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना (सीएलडब्ल्यू) में बुधवार को काम के दौरान एक गंभीर हादसा हो गया। कारखाने के 16 नंबर शॉप में कार्यरत रेलकर्मी रिंकू यादव (45) के सिर पर रेल इंजन का एक भारी और महत्वपूर्ण हिस्सा अचानक खुलकर गिर पड़ा। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे कारखाने में काम कर रहे कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

घटना के तुरंत बाद घायल रेलकर्मी को उपचार के लिए चित्तरंजन स्थित कस्तूरबा गांधी अस्पताल (केजी अस्पताल) पहुंचाया गया। 

घायल रेलकर्मी खतरे से बाहर

प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर जांच और चिकित्सकीय परीक्षण के लिए उन्हें नेमतपुर स्थित आविष्कार डायग्नोस्टिक सेंटर ले जाया गया। वहां आवश्यक जांच कराने के बाद उन्हें दोबारा चित्तरंजन के कस्तूरबा गांधी अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों से मिली जानकारी के अनुसार, फिलहाल घायल रेलकर्मी खतरे से बाहर हैं।

इस घटना ने कारखाने में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे के पीछे रेल इंजन के संबंधित हिस्से की वेल्डिंग की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। 

कर्मचारियों की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण

आशंका जताई जा रही है कि कमजोर वेल्डिंग या काम में तकनीकी लापरवाही के कारण भारी हिस्सा अपनी जगह से अलग होकर कर्मचारी के सिर पर गिरा।

कारखाने में उत्पादन कार्य के दौरान भारी उपकरणों और मशीनों के बीच काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में इस तरह की घटना कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों, तकनीकी गुणवत्ता और कार्यों की निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की जरूरत को रेखांकित करती है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि भारी उपकरण कर्मचारी के सिर के बजाय शरीर के किसी अन्य संवेदनशील हिस्से पर गिरता या चोट अधिक गंभीर होती, तो परिणाम बेहद भयावह हो सकता था। घटना के बाद कर्मचारियों में चिंता का माहौल है। अब जरूरत है कि हादसे के वास्तविक कारणों की तकनीकी जांच कराई जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें- मेहमान ले रहे थे कॉफी का मजा, तभी मशीन में हुआ भयंकर ब्लास्ट; जामताड़ा की शादी में 6 लोग घायल


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।