विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टाटा मोटर्स ने लॉन्च की VRS 2026 योजना, 30 अप्रैल तक प्रभावी; कर्मचारियों में मचा हड़कंप

Published: Fri, 10 Apr 2026 11:11 PM (IST)

टाटा मोटर्स ने 30 अप्रैल तक प्रभावी रहने वाली वॉलेंटरी रिटायरमेंट स्कीम (VRS) 2026 लॉन्च की है, जिससे कर्मचारियों में ...और पढ़ें

टाटा मोटर्स में नई वीआरएस स्कीम।

टाटा मोटर्स में नई वीआरएस स्कीम।

HighLights

  1. टाटा मोटर्स ने VRS 2026 योजना की घोषणा की।

  2. योजना 30 अप्रैल तक प्रभावी, कर्मचारियों में हड़कंप।

  3. 40-55 वर्ष के कर्मचारियों को मिलेगा लाभ।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। टाटा मोटर्स प्रबंधन ने शुक्रवार को वालेंट्री रिटायरमेंट स्कीम (वीआरएस) 2026 को लांच किया है जो 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। इस स्कीम के प्रभावी होने से कर्मचारियों में हडकंप मच गया है।
प्लांट हेड की ओर से जारी आदेश के तहत स्कीम में वैसे कर्मचारी जो 30 अप्रैल तक कंपनी के पे-रोल पर हैं और 30 अप्रैल 2026 तक 40 से 55 वर्ष तक की उम्र सीमा में रहेंगे, इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं।

इसमें अंतिम बेसिक-डीए (मासिक मूल वेतन, फिक्सड डीए, वेरिएबल डीए) का 80 से 110 प्रतिशत तक वेतन दिया जाएगा। स्कीम का लाभ कर्मचारी दो तरह से ले सकते हैं।

पहला कुल बची सेवा अवधि की गणना की एकमुश्त राशि या दूसरा, 60 वर्ष तक मासिक भुगतान द्वारा ले सकेंगे। इसके अलावा उन्हें मेडिकल बेनीफिट सहित अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

कंपनी प्रबंधन ने ग्रुप इंसेटिव की भी घोषणा की है। प्रबंधन ने इस बार 748 कर्मचारियों को वीआरएस देने का लक्ष्य रखा है यदि इतने कर्मचारी वीआरएस लेते हैं तो प्रति कर्मचारी 1.40 लाख रुपये ग्रुप इंसेंटिव के तहत दिए जाएंगे।

स्कीम के तहत वैसे कर्मचारी जो सेवा से अलग हो चुके हैं या अस्थायी, प्रशिक्षु, अप्रेंटिस या फिक्स्ड टर्म कांट्रेक्ट में कार्यरत कर्मचारी स्कीम का लाभ नहीं उठा पाएंगे। कंपनी प्रबंधन ने पिछले साल भी इस स्कीम को लांच किया था जिसमें लगभग 200 कर्मचारी शामिल हुए थे। कंपनी में लगभग 7,500 कर्मचारी कार्यरत हैं।

ये मिलेगा लाभ

कर्मचारी की उम्र श्रेणी मिलने वाला लाभ
40 से 45 वर्ष अंतिम मासिक वेतन का 80 प्रतिशत
45 से 50 वर्ष अंतिम मासिक वेतन का 90 प्रतिशत
50 से 55 वर्ष अंतिम मासिक वेतन का 100 प्रतिशत
55 वर्ष और उससे अधिक अंतिम मासिक वेतन का 110 प्रतिशत

हमें कुछ कर्मचारियों से स्वेच्छिक सेवानिवृत्त का अनुरोध मिला है। ऐसे में जो कर्मचारी व्यक्तिगत या दूसरे व्यावसायिक अवसरों की तलाश कर रहे हैं उनके लिए वीआरएस को लांच किया है। इसमें कर्मचारी मासिक पेंशन या एकमुश्त राशि का विकल्प चुन सकते हैं।
-प्रवक्ता, टाटा मोटर्स

यह भी पढ़ें- टाटा मोटर्स वीआरएस कर्मचारियों को 10 साल तक मिलेगा 1.5 लाख का मेडिकल कवर