जमशेदपुर में बीच बाजार पटक-पटककर मारा, मौके पर पहुंची पुलिस और फिर…
जमशेदपुर के साकची बाजार में फल व्यापारी के कर्मचारी माधव चातर के साथ मोहम्मद फहीम ने मारपीट की, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
HighLights
साकची बाजार में फल कर्मचारी माधव चातर से मारपीट हुई।
आरोपी मोहम्मद फहीम को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार किया।
घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। जमशेदपुर के साकची बाजार में फल व्यापारी के कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मानगो शंकोसाईं निवासी फल व्यवसायी सत्यनारायण केसरी की फल गद्दी पर मोहम्मद फहीम पहुंचा और वहां कार्यरत कर्मचारी माधव चातर के साथ कथित रूप से जमकर मारपीट की।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। घटना के दौरान बाजार में मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे और किसी ने बीच-बचाव करने का प्रयास नहीं किया।
आरोपी मोहम्मद फहीम गिरफ्तार
बताया जाता है कि माधव चातर आदिवासी जनजाति समाज से संबंध रखते हैं और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस घटना के बाद फल व्यापारी सत्यनारायण केसरी ने मामले की जानकारी पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को दी।
विकास सिंह ने तत्काल जिला प्रशासन का ध्यान इस मामले की ओर आकर्षित किया। प्रशासन के संज्ञान में मामला आते ही पुलिस बिना विलंब किए घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी मोहम्मद फहीम को गिरफ्तार कर लिया।
व्यापारियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश
घटना के बाद बाजार के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है। लोगों ने बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें- Jamshedpur Crime: पत्थर से कूचकर हत्या करने वाला राहुल और दुकानों के ताले तोड़ने वाले 4 चोर गिरफ्तार
