विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jamshedpur Crime: पत्थर से कूचकर हत्या करने वाला राहुल और दुकानों के ताले तोड़ने वाले 4 चोर गिरफ्तार

Published: Fri, 17 Jul 2026 01:02 AM (IST)

जमशेदपुर में 12 दुकानों में चोरी करने वाले चार चोरों और गम्हरिया में गौतम मुंडा की पत्थर से कूचकर हत्या ...और पढ़ें

जमशेदपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते पुलिस पदाधिकारी व पीछे खड़े नकाबपोश बदमाश।

जमशेदपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते पुलिस पदाधिकारी व पीछे खड़े नकाबपोश बदमाश।

HighLights

  1. जमशेदपुर में 12 दुकानों में चोरी के आरोप में 4 चोर गिरफ्तार।

  2. गम्हरिया में गौतम मुंडा हत्याकांड के मुख्य आरोपी राहुल हेंब्रम को दबोचा।

  3. चोरों से चोरी का सामान और हत्या में प्रयुक्त पत्थर बरामद हुआ।

जाटी, जमशेदपुर/गम्हरिया। कोल्हान पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी गिरोह के चार सदस्यों और एक सनसनीखेज हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
 

ओलीडीह में 12 दुकानों के ताले तोड़ने वाले 4 चोर गिरफ्तार

मानगो और ओलीडीह थाना क्षेत्र में बीते 11 जुलाई की रात को 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

पटमदा डीएसपी दयानंद कुमार ने बताया कि चोरों ने गुप्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, आटा चक्की, सुमन स्टोर, वैभव लक्ष्मी मेडिकल सहित कई दुकानों को निशाना बनाया था।

पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी कर ओलीडीह निवासी चार आरोपितों को दबोच लिया। इनके पास से चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद हुए हैं।

गिरफ्तार होने वालाें में मुकदर सामद, गौतम हेम्ब्रम, विवेकी मुंडी और शंकर हेम्ब्रम (पूर्व में जेल जा चुका है)।

गौतम मुंडा हत्याकांड का मुख्य आरोपी राहुल हेंब्रम गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया (शिवनारायणपुर गांव) में रविवार रात को हुई गौतम मुंडा की निर्मम हत्या मामले का आदित्यपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल हेंब्रम उर्फ दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दूसरा आरोपी गौड़ गोप अभी फरार है।

थाना प्रभारी अंजनी कुमार के अनुसार, गांव में एक सगाई समारोह के दौरान बाइक से गुजर रहे गौतम और उसके दोस्त कंचन की राहुल से रास्ते के पुराने विवाद को लेकर बहस हो गई।

विवाद बढ़ने पर राहुल ने भाग रहे गौतम को दौड़ाकर पकड़ा और जमीन पर गिराकर भारी पत्थर से सिर कूचकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने खून से सना पत्थर बरामद कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।