विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ranchi Accident News: रांची में सड़क हादसा... कांग्रेस नेता का पूरा परिवार आया चपेट में; बेटा गंभीर रूप से घायल

Published: Sun, 14 Apr 2024 08:41 AM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2024 09:35 AM (IST)

Ranchi News झारखंड की राजधानी रांची के रिंग रोड में शनिवार को कांग्रेस नेता तनवीर खान समेत उनका पूरा परिवार ...और पढ़ें

रांची में कांग्रेस नेता तनवीर खान की कार दुर्घटनाग्रस्त (जागरण)
रांची में कांग्रेस नेता तनवीर खान की कार दुर्घटनाग्रस्त (जागरण)

HighLights

  1. रांची के रिंग रोड में कांग्रेस नेता की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई
  2. परिवार के 5 सदस्य बुरी तरह घायल हो गए

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। Ranchi News Today: मानगो जाकिरनगर निवासी कांग्रेस नेता तनवीर खान की कार शनिवार को रांची रिंग रोड में दुर्घटनाग्रस्त हाे गई। घटना में तनवीर खान, उनके दो बच्चे, भाई, भाभी और एक रिश्तेदार राजा घायल हो गए।

बेटे को सिर में गंभीर चोट लगी

Ranchi News: सभी को रांची रिंग रोड स्थित कलावती अस्पताल में दाखिल कराया गया। बेटे को सिर में गंभीर चोट लगी है। जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तनवीर खान अपने स्वजन के साथ रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से अपने भाई तबरेज को लेकर जमशेदपुर लौट रहे थे।

एक तेज रफ्तार कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी जिसके कारण दुर्घटना हुई। कार का पिछला टायर फट गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं कांग्रेस नेता ने घटना की जानकारी मानगो में रहने वाले स्वजन को दी।

यह भी पढ़ें

RJD Manifesto: 200 यूनिट फ्री बिजली, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा; पढ़ें तेजस्वी के घोषणापत्र के 24 वादे

Chirag Paswan: 'हकीकत में ये लोग जब...', तेजस्वी के 1 करोड़ नौकरी के वादे पर चिराग पासवान ने दिया जवाब