विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अयोध्या में अब बन जाना चाहिए राम मंदिर : शंकराचार्य

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Fri, 17 Mar 2017 04:39 AM (IST)Updated: Fri, 17 Mar 2017 06:28 AM (IST)

जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वतीजी महाराज ने कहा है कि अब अयोध्या में राम मंदिर बन जाना चाहिए।

अयोध्या में अब बन जाना चाहिए राम मंदिर : शंकराचार्य
अयोध्या में अब बन जाना चाहिए राम मंदिर : शंकराचार्य

खरसावां (झारखंड)। जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वतीजी महाराज ने कहा है कि अब अयोध्या में राम मंदिर बन जाना चाहिए। उन्होंने धर्मांतरण को सनातन धर्म के लिए बड़ा खतरा बताते हुए कहा कि सरकार को इस पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए।

 उन्होंने झारखंड को नशामुक्त बनाए जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। चाईबासा से जमशेदपुर जाने के क्रम में पत्रकारों से बातचीत में शंकराचार्य ने कहा कि साईं की पूजा बंद होनी चाहिए। राधा-स्वामी, ब्रह्मïकुमारीज जैसे कुछ संगठन सनातन धर्म को विकृत करने का कार्य कर रहे हैं।